Տեխնիկական նորություններ

1 Wash में कितने यूनिट बिजली उड़ाती है Washing Machine? ज्यादातर लोगों को नहीं पता असली सच!

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 10, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Washing Machine: आज के समय में Washing Machine लगभग हर घर की जरूरत बन चुकी है. यह कपड़े धोने का काम आसान जरूर कर देती है लेकिन कई लोगों के मन में एक सवाल हमेशा रहता है कि आखिर Washing Machine चलाने पर कितना बिजली बिल आता है. खासकर गर्मियों में जब AC, कूलर और फ्रिज पहले से ज्यादा बिजली खा रहे होते हैं तब लोग Washing Machine की खपत को लेकर भी परेशान रहते हैं. असल में मशीन कितनी बिजली खर्च करेगी, यह उसके मॉडल, क्षमता और इस्तेमाल के तरीके पर निर्भर करता है.

Washing Machine कितनी बिजली खपत करती है?

आमतौर पर एक सामान्य Washing Machine 300 वॉट से लेकर 2000 वॉट तक बिजली इस्तेमाल कर सकती है. यह इस बात पर निर्भर करता है कि मशीन Top Load है या Front Load और उसमें हीटर जैसी सुविधाएं मौजूद हैं या नहीं. अगर आसान भाषा में समझें तो 1000 वॉट का मतलब होता है 1 किलोवॉट. यानी अगर कोई मशीन 1 घंटे तक 1000 वॉट बिजली इस्तेमाल करती है तो वह लगभग 1 यूनिट बिजली खर्च करेगी. उदाहरण के तौर पर अगर आपकी Washing Machine 500 वॉट की है और वह एक घंटे चलती है तो करीब 0.5 यूनिट बिजली खर्च होगी.

एक बार कपड़े धोने में कितना खर्च आता है?

ज्यादातर घरों में Washing Machine का एक वॉश साइकिल लगभग 30 मिनट से 1 घंटे तक चलता है. सामान्य तौर पर एक वॉश में 0.3 से 1.5 यूनिट तक बिजली खर्च हो सकती है. अगर आपके इलाके में बिजली का रेट 8 रुपये प्रति यूनिट है और मशीन 1 यूनिट बिजली खर्च करती है तो एक बार कपड़े धोने की लागत लगभग 8 रुपये होगी. हालांकि Hot Water Wash या Dryer इस्तेमाल करने पर बिजली खपत काफी बढ़ जाती है क्योंकि पानी गर्म करने और कपड़े सुखाने में ज्यादा पावर लगती है.

Front Load और Top Load में कौन बचाता है ज्यादा बिजली?

Front Load मशीनें आमतौर पर बिजली और पानी दोनों कम खर्च करती हैं. ये कम स्पीड और स्मार्ट टेक्नोलॉजी के साथ कपड़े साफ करती हैं. वहीं Top Load मशीनें थोड़ी ज्यादा बिजली और पानी इस्तेमाल कर सकती हैं लेकिन इनकी कीमत अपेक्षाकृत कम होती है. अगर लंबे समय तक बिजली बचाना चाहते हैं तो Front Load मशीन बेहतर विकल्प मानी जाती है.

बिजली बचाने के आसान तरीके

अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो Washing Machine का बिजली बिल काफी कम किया जा सकता है. मशीन को आधा खाली चलाने के बजाय फुल लोड में चलाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इसके अलावा Quick Wash Mode का इस्तेमाल करने से भी बिजली कम खर्च होती है. जरूरत न हो तो Hot Water और Dryer फीचर से बचना बेहतर रहता है. Energy Star Rating वाली मशीनें भी कम बिजली खपत के लिए जानी जाती हैं.

छोटी-सी लापरवाही बढ़ा सकती है बिल

कई लोग सोचते हैं कि Washing Machine बहुत ज्यादा बिजली नहीं खाती लेकिन बार-बार इस्तेमाल और गलत सेटिंग्स बिजली बिल को बढ़ा सकती हैं. खासकर अगर मशीन पुरानी हो या उसमें हीटर और ड्रायर का ज्यादा इस्तेमाल हो रहा हो तो खपत तेजी से बढ़ सकती है. इसलिए अगली बार Washing Machine चलाने से पहले उसकी पावर रेटिंग और इस्तेमाल का तरीका जरूर समझ लें. छोटी-सी जानकारी हर महीने बिजली बिल में अच्छी बचत करा सकती है.

यह भी पढ़ें:

अब Google Chrome में नहीं पकड़ पाएगा कोई आपकी असली Location! मोबाइल यूजर्स के लिए आया धांसू Privacy Update



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։