Ավտո նորություններ

1KG सीएनजी में 21 किमी का माइलेज, तंग गलियों में भी सरपट दौड़ेगा महिंद्रा का ये मिनी ट्रक, फीचर्स कार जैसे

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 9, 2026
3 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Last Updated:

Mahindra Veero Price : . महिंद्रा वीरो के सीएनजी और अपडेटेड डीजल वेरिएंट में हीटर के साथ एसी, रिक्लाइनिंग ड्राइवर सीट, सोने के लिए फ्लैट-फोल्ड सीट्स और पावर विंडोज मिलेंगी.

तंग गलियों में भी सरपट दौड़ेगा महिंद्रा का ये मिनी ट्रक, फीचर्स कार जैसे Zoom

महिंद्रा वीरो का टर्निंग रेडियस मात्र 5.1 मीटर है.

नई दिल्‍ली. कमर्शियल गाड़ियों का नाम सुनते ही दिमाग में सादा केबिन, भारी स्टीयरिंग और बेसिक सुविधाओं की तस्वीर उभरती है. लेकिन महिंद्रा का नया मिनी ट्रक देखकर आपकी सारी पुरानी धारणाएं टूट जाएंगी. कंपनी ने अपने पॉपुलर मिनी ट्रक वीरो
( Mahindra Veero XXL CNG) का नया सीएनजी मॉडल लॉन्च किया है और डीजल वेरिएंट को हाईटेक फीचर्स से लैस कर दिया है. 1 सीएनजी में 21 किमी से ज्यादा का माइलेज और तंग रास्तों पर सरपट दौड़ने वाला यह मिनी ट्रक डिलीवरी और ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के लिए एक शानदार विकल्‍प है.

शहरी इलाकों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और संकरी गलियों में लोडिंग-अनलोडिंग करना अक्सर ड्राइवरों के लिए सिरदर्द बन जाता है. महिंद्रा ने Veero XXL CNG को इसी समस्या के समाधान के रूप में उतारा है. इसका टर्निंग रेडियस मात्र 5.1 मीटर है, जिससे यह तंग से तंग मोड़ पर भी बिना किसी झंझट के आसानी से मुड़ जाता है. इसमें 1.1 टन की पेलोड क्षमता के साथ 2,900 मिमी यानी 9.5 फीट लंबा कार्गो डेक मिलता है. इस सेगमेंट में वीरो का कार्गो डेक सबसे लंबा है. यह मिनी ट्रक एफएमसीजी डिस्ट्रीब्यूशन, ई-कॉमर्स डिलीवरी, फल-सब्जी और कूरियर पार्सल के इंट्रा-सिटी ट्रांसपोर्ट के लिए यह एकदम मुफीद है.

450 किमी से ज्यादा की रेंज

माइलेज के मामले में यह नया मिनी ट्रक सीधे जेब की बचत कराएगा. इसमें 1.5-लीटर का नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिया गया है, जो 65 bhp की पावर और 98 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसकी ARAI-प्रमाणित फ्यूल एफिशिएंसी 21.4 किमी प्रति किलोग्राम है. सबसे खास बात यह है कि पेट्रोल और सीएनजी दोनों फ्यूल ऑप्शन्स को मिलाकर इसकी कुल ड्राइविंग रेंज 450 किलोमीटर से भी ज्यादा बैठती है.

10.25 इंच स्क्रीन और रिमोट AC

महिंद्रा ने अपग्रेडेड वीरो डीजल में ऐसे फीचर्स जोड़ दिए हैं जो किसी बजट हैचबैक में भी कम ही दिखते हैं. 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, जिसमें एंड्रॉयड ऑटो (Android Auto) और एपल कारप्ले (Apple CarPlay) दोनों का सपोर्ट है. कई भारतीय भाषाओं में वॉयस कमांड की सुविधा और लंबी दूरी की ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए क्रूज कंट्रोल दिया गया है.

इसमें iMAXX कनेक्टेड टेक्नोलॉजी दी गई है. फोन से ही रिमोट एसी ऑन करने की सुविधा के अलावा 50 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स, जिनमें लाइव व्हीकल ट्रैकिंग, जियोफेंसिंग और फ्यूल ट्रैकिंग शामिल हैं. हीटर के साथ एसी, रिक्लाइनिंग ड्राइवर सीट, सोने के लिए फ्लैट-फोल्ड सीट्स और सभी वेरिएंट्स में पावर विंडोज व फास्ट चार्जिंग पोर्ट स्टैंडर्ड मिलेंगे.

Mahindra Veero कीमत

Veero 1.1 XXL CNG के V2 वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹8.25 लाख और V4 वेरिएंट की कीमत ₹8.55 लाख रखी गई है. इसकी डिलीवरी 20 सितंबर 2026 से शुरू होगी. अपग्रेडेड Veero Diesel की शुरुआती कीमत ₹8.29 लाख (1.5 XL SD V2) से लेकर टॉप वेरिएंट्स के लिए ₹9.45 लाख तक है. कंपनी ने इसे बिक्री के लिए बाजार में उतार दिया है.

About the Author

रुली बिश्‍नोई

रुली बिश्‍नोई मीडिया इंडस्ट्री में 20 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं और बिजनेस वर्टिकल में काम करते हैं. यहां वे बिजनेस जगत के मुश्किल आंकड़ों …

और पढ़ें



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։