2026 Maruti Suzuki Baleno vs Hyundai i20: इंडियन प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में Baleno और i20 की टक्कर अब और रोचक हो गई है. हाल ही में लॉन्च हुई Baleno Facelift ने नया 1.2-लीटर थ्री-सिलेंडर Z12E इंजन, बेहतर माइलेज, लेवल-2 ADAS और कुछ प्रीमियम फीचर्स जोड़कर अपनी पोजीशन मजबूत की है. वहीं Hyundai i20 अपनी स्टाइलिश लुक, प्रीमियम केबिन फील और फीचर लिस्ट के दम पर खरीदारों को आकर्षित करती रही है.
दोनों कारें लगभग समान प्राइस रेंज में आती हैं और पहली बार प्रीमियम हैचबैक खरीदने वाले या अपग्रेड करने वाली फैमिली के लिए टॉप चॉइस बनी हुई हैं. माइलेज, रनिंग कॉस्ट और सर्विस नेटवर्क में Baleno आगे नजर आती है, जबकि डिजाइन, इंटीरियर क्वालिटी और कुछ लग्जरी फीचर्स में i20 का पलड़ा भारी रहता है. हालांकि, अब बलेनो में कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स आ गए हैं. आइए, दोनों के बीच का अंतर जानते हैं.
डिजाइन और इंटीरियर
2026 Baleno में फ्रंट ग्रिल बड़ा और नया डिज़ाइन किया गया है, LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, रिवाइज्ड बंपर और नई Enigmatic Teal कलर ऑप्शन मिले हैं. रियर लगभग पहले जैसा है. i20 का डिज़ाइन ज्यादा स्पोर्टी और आकर्षक माना जाता है, जिसमें शार्प लाइन्स और प्रीमियम लुक हैं. डायमेंशन में i20 थोड़ी लंबी-चौड़ी है.
Baleno में अब वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स (लेदरेट), 9-इंच SmartPlay Pro+ टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जर और क्लैरियन ऑडियो सिस्टम उपलब्ध हैं. स्पेस और बूट (318 लीटर) में ये प्रैक्टिकल है. 10.25-इंच स्क्रीन, Bose साउंड सिस्टम और बेहतर मैटीरियल क्वालिटी के साथ i20 का केबिन ज्यादा प्रीमियम फील देता है. व्हीलबेस ज्यादा होने से रियर लेगरूम बेहतर है.
फीचर्स और सेफ्टी
Baleno ने सेगमेंट-फर्स्ट लेवल-2 ADAS (एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, इमरजेंसी ब्रेकिंग आदि), 6 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, TPMS और HUD जैसे फीचर्स जोड़े हैं. i20 में सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, कनेक्टेड फीचर्स और 6 एयरबैग्स उपलब्ध हैं, लेकिन ADAS अभी मुख्य फोकस नहीं है.
इंजन, परफॉर्मेंस और माइलेज
Baleno का नया 1.2L Z12E थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन 83 PS पावर और 112 Nm टॉर्क देता है. 5-स्पीड MT/AMT के साथ माइलेज 23.80 kmpl (MT) और 24.77 kmpl (AMT) तक है. CNG वर्जन 33.61 km/kg क्लेम करता है. i20 का 1.2L Kappa इंजन लगभग 83-88 PS और 115 Nm देता है, माइलेज 16-20 kmpl के आसपास रहता है. Baleno माइलेज और लो रनिंग कॉस्ट में आगे है, जबकि i20 का CVT स्मूथ ड्राइव देता है.
कुल मिलाकर, कम खर्च और बेहतर सेफ्टी टेक्नोलॉजी चाहने वालों के लिए 2026 Baleno बेहतर विकल्प है, जबकि प्रीमियम फील और स्टाइल पसंद करने वाले i20 चुन सकते हैं. अगर ADAS और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स को देखा जाए, तो 2026 Maruti Baleno अब अपने कंपटीटर्स के मुकाबले काफी ज्यादा एडवांस हो गई है.