Ավտո նորություններ

70 KM माइलेज, एडवांस फीचर्स…कीमत मात्र ₹59,447! गांव-देहात के लिए बेस्ट हैं Hero की ये सस्ती मोटरसाइकिल

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 8, 2026
3 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


होमफोटोऑटोबाइक

गांव-देहात के लिए बेस्ट हैं Hero की ये सस्ती मोटरसाइकिल, जानें कीमत-खासियत

Last Updated:

Cheapest Hero Motorcycles in India: अगर आप कम बजट में एक भरोसेमंद और शानदार माइलेज देने वाली बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो Hero MotoCorp के पास कई किफायती विकल्प मौजूद हैं. कंपनी की HF 100 से लेकर HF Deluxe, देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली Splendor Plus और Passion Plus तक, हर बाइक अलग जरूरत के हिसाब से तैयार की गई है. यहां जानें Hero की सबसे सस्ती मोटरसाइकिलों की कीमत, माइलेज, इंजन और खासियत.

Hero HF 100: हीरो मोटोकॉर्प की HF 100 देश की सबसे सस्ती कम्यूटर मोटरसाइकिलों में गिनी जाती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹59,839 से शुरू होती है. बाइक का डिज़ाइन काफी सिंपल और मजबूत रखा गया है, जो रोज़मर्रा के काम-काज के लिए बिल्कुल मुफीद है. इसमें बेसिक एनालॉग मीटर कंसोल, मेटल ग्रैब रेल और आरामदायक फ्लैट सिंगल-पीस सीट दी गई हैं. कम बजट वाले ग्राहकों और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ये टिकाऊ विकल्प साबित होता है.

इस बाइक में 97.2cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 8.02 PS की पावर और 8.05 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 4-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. हल्का वजन होने के कारण इसकी हैंडलिंग काफी आसान और स्मूद रहती है. ये मोटरसाइकिल आसानी से 65 से 70 किमी प्रति लीटर का शानदार माइलेज निकाल लेती है, जिससे रनिंग कॉस्ट बेहद कम आती है.

Hero HF Deluxe: ये अपनी आकर्षक स्टाइलिंग और भरोसे के लिए जानी जाती है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹59,447 से शुरू होती है. इसमें नए बॉडी ग्राफिक्स, ब्लैक अलॉय व्हील्स, आकर्षक हेडलाइट काउल और क्रोम एग्जॉस्ट शील्ड मिलते हैं. फीचर्स के तौर पर इसमें साइड-स्टैंड इंडिकेटर, इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS) और कंपनी की फ्यूल सेवर i3S (आइडल स्टॉप-स्टार्ट) तकनीक दी गई है, जो ट्रैफिक में ईंधन बचाती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

एचएफ डीलक्स में भी वही भरोसेमंद 97.2cc का xSens फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो 8.02 PS की अधिकतम पावर और 8.05 Nm का टॉर्क पैदा करता है. इसका सस्पेंशन सेटअप भारतीय सड़कों के गड्ढों को आसानी से झेल लेता है. परफॉर्मेंस के मामले में ये बेहद स्मूथ है और ट्रैफिक में बेहतरीन पिकअप देती है. ये बाइक औसतन 65 से 70 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज आसानी से देती है.

Hero Splendor Plus: देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक हीरो स्प्लेंडर प्लस की एक्स-शोरूम कीमत ₹77,700 से शुरू होती है. इसका क्लासिक रेक्टेंगुलर हेडलैंप, बॉक्सी फ्यूल टैंक और चौड़ा क्रोम कैरियर इसके डिजाइन को पहचान दिलाते हैं. बाइक में लंबी आरामदायक सीट, एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और अलॉय व्हील्स मिलते हैं. इसका मेंटेनेंस बेहद कम है और बाजार में रीसेल वैल्यू सबसे मजबूत मानी जाती है.

इसमें 97.2cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 8.02 PS की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है. इसमें 4-स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है, जो शहर और हाईवे दोनों पर स्मूद राइडिंग अनुभव देता है. बेहतर ट्यूनिंग और i3S तकनीक के दम पर ये भारी ट्रैफिक में भी 60 से 65 किमी प्रति लीटर और हाईवे पर 70 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज दे देती है.

Hero Passion Plus: ये थोड़े अधिक प्रीमियम और स्पोर्टी लुक के साथ आती है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹80,328 से शुरू होती है. इसका मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्लीक टेल लैंप और ड्यूल-टोन ग्राफिक्स इसे युवाओं के बीच भी पॉपुलर बनाते हैं. फीचर्स के मामले में इसमें मोबाइल चार्जिंग के लिए यूएसबी पोर्ट, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, साइड-स्टैंड कट-ऑफ सेंसर और इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम जैसे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं.

मैकेनिकल मोर्चे पर इसमें 97.2cc का प्रोग्राम्ड फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन है, जो 8.02 PS की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क डिलीवर करता है. इसकी सीटिंग पोजीशन काफी आरामदायक है, जिससे लंबी दूरी के सफर में भी थकान नहीं होती. 11 लीटर के बड़े फ्यूल टैंक के साथ आने वाली ये बाइक रियल-वर्ल्ड ड्राइविंग कंडीशंस में लगभग 60 से 68 किमी प्रति लीटर तक का बेहतरीन माइलेज आसानी से निकाल लेती है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։