Ավտո նորություններ

75 KM माइलेज, USB चार्जर…कीमत मात्र ₹58,850! मिडिल क्लास के बेस्ट हैं ये सस्ती मोटरसाइकिल

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 12, 2026
3 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


होमफोटोऑटोबाइक

मिडिल क्लास के बेस्ट हैं ये सस्ती मोटरसाइकिल, कीमत मात्र ₹58,850 से शुरू

Last Updated:

Best Bikes Under 80,000 in India: अगर आपका बजट ₹80 हजार तक है और आप ऐसी बाइक चाहते हैं जो कीमत में किफायती होने के साथ शानदार माइलेज भी दे, तो ये लिस्ट आपके काम की है. यहां TVS, Hero, Honda और Bajaj की 8 पॉपुलर कम्यूटर बाइक्स शामिल हैं. इनमें कुछ मॉडल 70-75 kmpl तक का माइलेज देने का दावा करते हैं. जानिए किस बाइक की कीमत कितनी है और आपके लिए कौन-सी बाइक सबसे बेहतर हो सकती है.

TVS Radeon(₹58,850): क्लासिक रेट्रो डिजाइन वाली इस बाइक में क्रोम बेजल हेडलैंप, टैंक पैड्स और प्रीमियम कुशन सीट मिलती है. इसमें 109.7 सीसी का ड्यूरालाइफ एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो 8.19 PS की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. फीचर्स में एनालॉग/डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, यूएसबी चार्जर और लंबी सीट शामिल हैं. सेफ्टी के लिए इसमें 180mm का मजबूत ग्राउंड क्लीयरेंस और सिंक्रोनाइज्ड ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी (SBT) मिलती है. ये बाइक रियल वर्ल्ड में लगभग 65 से 70 kmpl का शानदार माइलेज दे देती है.

TVS Sport(₹59,100): इसका डिजाइन स्पोर्टी और शार्प है, जिसमें आकर्षक बॉडी ग्राफिक्स और स्टाइलिश हेडलाइट काउल मिलता है. इसमें 109.7cc का ET-Fi इकोथ्रस्ट इंजन लगा है, जो 8.29 PS की पावर और 8.7 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है. इसमें बेसिक एनालॉग क्लस्टर, इकोनॉमी व पावर मोड इंडिकेटर और इलेक्ट्रिक स्टार्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. सेफ्टी के लिए इसमें कॉम्बी-ब्रेकिंग सिस्टम (SBT) और 175 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. अपनी बेहतरीन फ्यूल एफिशिएंसी के लिए पॉपुलर ये बाइक 70 से 75 kmpl तक का माइलेज आसानी से निकाल देती है.

Hero HF Deluxe(₹59,477): इसका डिजाइन सिंपल, स्लीक और टिकाऊ है, जिसे डेली कम्यूटर की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है. बाइक में 97.2 सीसी का एयर-कूल्ड 4-स्ट्रोक इंजन मिलता है, जो 8.02 PS की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देता है. इसमें i3S (आइडल स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम) तकनीक, एनालॉग स्पीडोमीटर और अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. सेफ्टी के लिहाज से इसमें साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ और इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS) मौजूद है. ये किफायती बाइक 65 से 70 kmpl का बेहतरीन माइलेज देने में पूरी तरह सक्षम है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Hero HF 100 (₹59,839): इसका डिजाइन बेहद साधारण और नो-नॉनसेंस कम्यूटर स्टाइल वाला है, जिसमें ब्लैक ग्रैब रेल और बेसिक बॉडी पैनल्स मिलते हैं. इसमें 97.2 सीसी का भरोसेमंद फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन लगा है, जो 8.02 PS की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. फीचर्स में एनालॉग मीटर कंसोल और किक स्टार्ट मिलते हैं. सेफ्टी के लिए इसमें इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS) और ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं. कम वजन और लो-मेंटेनेंस वाली ये बाइक 65 से 70 kmpl का माइलेज प्रदान करती है.

Honda Shine 100 (₹65,642): इसका डिजाइन अपनी बड़ी बहन Shine 125 से इंस्पायर्ड है, जो काफी संतुलित, प्रीमियम और क्लासिक कम्यूटर लुक देता है. इसमें 98.98 सीसी का OBD-2 कम्पलायंट eSP इंजन दिया गया है, जो 7.38 PS की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. फीचर्स में लंबी आरामदायक सीट, एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ईएसपी टेक्नोलॉजी मिलती है. सेफ्टी के लिए कॉम्बी ब्रेक सिस्टम (CBS) और साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ सेंसर दिए गए हैं. होंडा का ये रिफाइंड इंजन 65 से 68 kmpl तक का माइलेज देता है.

Bajaj Platina 100 (₹70,511): इसका डिजाइन स्लीक और एर्गोनॉमिक है, जिसमें फ्रंट में सिग्नेचर एलईडी डीआरएल (DRL) दी गई है. बाइक में 102cc का सिंगल-सिलेंडर DTS-i इंजन मिलता है, जो 7.9 PS की पावर और 8.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके मेन फीचर्स में ‘कंफर्टेक’ लंबी सीट और शानदार नाइट्रॉक्स सस्पेंशन शामिल हैं. सेफ्टी के लिए इसमें इलेक्ट्रॉनिक इंजेक्शन, सीबीएस ड्रम ब्रेक और 200mm का सेगमेंट-लीडिंग ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. ये बाइक राइडर को 70 से 75 kmpl तक का माइलेज निकालकर दे देती है.

Bajaj CT 110X (₹74,390): इसका डिजाइन काफी रफ-एंड-टफ और स्क्रैम्बलर-इंस्पायर्ड है, जिसमें राउंड हेडलैंप ग्रिल, हैंडलबार ब्रेस, क्रैश गार्ड और रियर लगेज कैरियर मिलता है. इसमें 115.45cc का 4-स्ट्रोक DTS-i इंजन आता है, जो 8.6 PS की पावर और 9.81 Nm का दमदार टॉर्क देता है. फीचर्स में सेमी-नॉबी टायर्स, रबर टैंक पैड्स और बेली पैन शामिल हैं. सेफ्टी के लिए इसमें 170mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और कॉम्बी-ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है. खराब रास्तों पर मजबूत पकड़ के साथ ये बाइक 65 से 70 kmpl का माइलेज देती है.

Hero Splendor Plus (₹77,777): इसका डिजाइन आइकॉनिक और दशकों से पहचाने जाने वाले क्लासिक कम्यूटर बॉडी प्रोफाइल पर आधारित है. इसमें 97.2cc का एयर-कूल्ड OHC इंजन दिया गया है, जो 8.02 PS की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क पैदा करता है। फीचर्स में i3S फ्यूल-सेविंग तकनीक, इलेक्ट्रिक स्टार्ट, एनालॉग मीटर और ट्यूबलेस टायर्स मिलते हैं. सेफ्टी के लिए इसमें इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS) और साइड-स्टैंड इंडिकेटर दिया गया है. ये सदाबहार बाइक आसानी से 65 से 70 kmpl का माइलेज निकालती है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։