Տեխնիկական նորություններ

Airtel यूजर्स को झटका! एयरटेल ने महंगा कर दिया अपना ये पॉपुलर प्लान, जानिए अब कितने देने होंगे पैसे

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 21, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • जियो और Vi के प्लान्स एयरटेल के मुकाबले थोड़े सस्ते विकल्प हैं।

Airtel Prepaid Plan Price Hike: देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel ने अपने एक लोकप्रिय प्रीपेड प्लान की कीमत बढ़ा दी है. खास बात यह है कि कीमत बढ़ने के बावजूद प्लान के फायदे बिल्कुल पहले जैसे ही रखे गए हैं जिससे कई यूजर्स थोड़े निराश नजर आ रहे हैं.

859 रुपये वाला प्लान अब 899 में

Airtel का 1.5GB डेली डेटा वाला 84 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान अब ₹859 की जगह ₹899 में मिलेगा. कंपनी ने इस बदलाव को चुपचाप लागू किया लेकिन यूजर्स ने जल्दी ही इसे नोटिस कर लिया. हालांकि कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है लेकिन माना जा रहा है कि यह कदम कंपनी की कमाई बढ़ाने यानी ARPU सुधारने के लिए उठाया गया है.

क्या बदले फायदे?

कीमत बढ़ने के बावजूद इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स पहले जैसे ही हैं. इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 SMS और हर दिन 1.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. 84 दिन तक चलने वाले इस प्लान में डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड कम होकर लगभग 64 Kbps रह जाती है.

Rs 799 वाला प्लान हुआ बंद

Airtel ने एक और बड़ा बदलाव करते हुए ₹799 वाला प्रीपेड प्लान बंद कर दिया है जो करीब-करीब वही फायदे देता था लेकिन 77 दिन की वैलिडिटी के साथ आता था. अब यूजर्स के पास दो विकल्प बचे हैं या तो ₹619 का प्लान लें जिसमें 60 दिन की वैलिडिटी है या फिर ₹899 वाला नया प्लान चुनें जिसमें 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है.

Jio से मुकाबला थोड़ा कड़ा

इस बदलाव के बाद Reliance Jio थोड़ा सस्ता विकल्प बनकर सामने आया है. Jio का 84 दिन वाला 1.5GB डेली डेटा प्लान ₹889 में उपलब्ध है जो Airtel से ₹10 सस्ता है. हालांकि यह अंतर बहुत बड़ा नहीं है लेकिन जो यूजर्स पहले से नेटवर्क बदलने का सोच रहे हैं उनके लिए यह एक वजह बन सकती है.

अगर आप भी ऐसे यूजर हैं जिन्हें रोजाना ज्यादा इंटरनेट की जरूरत पड़ती है और साथ ही बार-बार रिचार्ज करने से बचना चाहते हैं तो जियो का ₹1799 वाला प्लान एक मजबूत विकल्प बन सकता है. इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें हर दिन 3GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है जिससे आपको इंटरनेट खत्म होने की चिंता कम रहती है.

इस प्लान की वैलिडिटी भी काफी लंबी है. एक बार रिचार्ज करने पर आपको पूरे 84 दिनों तक इसकी सुविधा मिलती है. यानी करीब तीन महीने तक आपको बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में लोकल और एसटीडी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का फायदा मिलता है. इसका मतलब है कि आप बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के पूरे देश में कहीं भी बात कर सकते हैं. इसके अलावा, जियो इस प्लान में मैसेजिंग की सुविधा भी देता है. यूजर्स को हर दिन 100 फ्री SMS मिलते हैं जिससे वे आसानी से चैटिंग और जरूरी मैसेज भेज सकते हैं.

Vi का 84 दिनों वाला प्लान

Vodafone Idea (Vi) अपने ग्राहकों के लिए 84 दिनों की वैलिडिटी वाले कई प्रीपेड प्लान ऑफर करता है जिन्हें अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इन प्लान्स में यूजर्स को बजट के हिसाब से कॉलिंग, डेटा और एंटरटेनमेंट के विकल्प मिलते हैं. अगर आप ऐसे यूजर हैं जो ज्यादातर Wi-Fi का इस्तेमाल करते हैं और मोबाइल डेटा की जरूरत कम पड़ती है तो ₹470 और ₹509 वाले प्लान आपके लिए सही रह सकते हैं. इन प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कुल 6GB डेटा मिलता है जो हल्के इस्तेमाल के लिए पर्याप्त है.

वहीं, जिन लोगों को रोज थोड़ा ज्यादा डेटा चाहिए उनके लिए ₹859 का प्लान बेहतर विकल्प बनता है. इसमें हर दिन 1.5GB डेटा मिलता है और साथ ही कई OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी दिया जाता है. इसके अलावा, एक महीने के लिए Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी शामिल रहता है जो इसे एंटरटेनमेंट के लिहाज से आकर्षक बनाता है.

यह भी पढ़ें:

iOS 27 में होगा बड़ा धमाका! iPhone यूजर्स के लिए आने वाले हैं ये जबरदस्त फीचर्स, देखें पूरी लिस्ट



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։