Տեխնիկական նորություններ

Apple Watch से Walkie-Talkie गायब, Apple ने क्यों हटाया यह फीचर?

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 11, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Apple ने Apple Watch Series 12, Apple Watch Ultra 4 और AirPods 5 लॉन्च किए हैं. इस बार Apple ने Watch Series 12 और Watch Ultra 4 के साथ हेल्थ ट्रैकिंग, बैटरी और AI फीचर्स पर खास ध्यान दिया है, लेकिन इन नए फीचर्स के बीच Apple Watch का एक पुराना फीचर अब नजर नहीं आएगा. watchOS 27 के साथ Apple ने Walkie-Talkie फीचर को हटा दिया है. Apple ने अपने नए वॉच मॉडल्स में हेल्थ सेंसिंग सिस्टम, रिडनेस स्कोर, बेहतर हार्ट रेट ट्रैकिंग और Apple Intelligence से जुड़े कई फीचर्स पेश किए हैं. ऐसे में Walkie-Talkie के गायब होने ने इस फीचर का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स का ध्यान खींचा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि Apple ने यह फीचर क्यों हटाया. 

नई Apple Watch में क्या बदला?

Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 को नए S11 चिप के साथ लॉन्च किया गया है. इन दोनों मॉडल में नया हेल्थ सेंसिंग सिस्टम मिलता है, जो हर 5 सेकंड में हार्ट रेट रिकॉर्ड कर सकता है. HRV को भी पहले से ज्यादा फ्रीक्वेंसी पर ट्रैक किया जा सकता है. इसके अलावा Apple ने रिडनेस स्कोर भी जोड़ा है. यह रोजाना 0 से 10 के बीच स्कोर देता है और एक्टिविटी, ट्रेनिंग लोड, जरूरी हेल्थ संकेत और स्लीप स्कोर के आधार पर यूजर को आराम करने, धीमा चलने या एक्टिव रहने जैसे सुझाव देता है. 

Apple Watch से Walkie-Talkie क्यों गायब हुआ?

Walkie-Talkie Apple Watch का ऐसा फीचर था, जिसकी मदद से दो Apple Watch यूजर्स आपस में रियल टाइम में वॉयस कम्युनिकेशन कर सकते थे, लेकिन watchOS 27 में Apple इसे हटा रहा है. Apple ने इस फीचर को हटाने की कोई साफ वजह नहीं बताई है. फिलहाल यह साफ नहीं है कि कंपनी ने Walkie-Talkie को हटाने का फैसला किसी खास वजह से क्यों लिया. इस बदलाव के बाद इसका इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को Apple Watch पर यह फीचर नहीं मिलेगा.  

यह भी पढ़ें – एपल का Foldable Phone लेने के लिए कितनी डाउन पेमेंट जरूरी? जानें डिटेल्स

AI फीचर्स पर भी Apple का फोकस

नई Apple Watch में watchOS 27 के साथ Siri AI का सपोर्ट दिया गया है. इसके अलावा Audio Intelligence के तहत Sound Recognition, Live Rewind, Siri Recap और Shazam जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. Live Rewind बातचीत के पिछले 15 सेकंड को टेक्स्ट स्निपेट के तौर पर दिखा सकता है, जबकि Siri Recap बातचीत का छोटा सार तैयार करता है. Apple ने इन फीचर्स के लिए Secure Exclave का इस्तेमाल किया है, जिससे प्राइवेसी पर भी ध्यान दिया जा सके. 

बैटरी में भी हुआ बड़ा बदलाव

Apple Watch Series 12 सामान्य इस्तेमाल में 24 घंटे तक चल सकती है, जबकि आउटडोर वर्कआउट में 10 घंटे तक बैटरी देने का दावा है. सिर्फ 15 मिनट की चार्जिंग से 12 घंटे तक की अतिरिक्त बैटरी लाइफ मिल सकती है.  वहीं Apple Watch Ultra 4 सामान्य इस्तेमाल में 50 घंटे और Low Power Mode में 84 घंटे तक चल सकती है. Extended Workout Mode में 25 घंटे और Max Extended Workout Mode में 45 घंटे तक आउटडोर वर्कआउट ट्रैकिंग की जा सकती है. 

यह भी पढ़ें – $1299 वाला iPhone 18 Pro Max भारत में कितने का मिलेगा? 4 साल के डेटा से समझें



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։