Տեխնիկական նորություններ

iPhone 18 Pro खरीदें या पैसे बचाएं, 17 Pro से कितना अपडेट?

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 11, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • iPhone 17 Pro अभी भी एक दमदार विकल्प, पैसे बचाएगा.

iPhone की नई सीरीज आने के बाद आमतौर पर पुराने मॉडल की कीमत कम होने की उम्मीद रहती है, लेकिन इस बार Apple ने भारत में कुछ पुराने iPhone की कीमत घटाने के बजाय बढ़ा दी है. iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के लॉन्च के तुरंत बाद कंपनी ने iPhone 17, iPhone 17e, iPhone Air और iPhone 16 की कीमतों में इजाफा किया है. ऐसे में अगर आप नया iPhone खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह बदलाव आपके बजट पर सीधा असर डाल सकता है. तो आइए जानते हैं कि iPhone 18 Pro खरीदें या पैसे बचाएं और 17 Pro से कितना अपडेट है.

पुराने iPhone मॉडल हुए महंगे

Apple ने iPhone 17, 17e, iPhone Air और iPhone 16 की कीमतें बढ़ा दी हैं. iPhone 17 का 256GB मॉडल 82,900 रुपए से बढ़कर 99,900 रुपए और 512GB मॉडल 1,02,900 रुपए से बढ़कर 1,24,900 रुपए हो गया है. iPhone 17e के 256GB मॉडल की कीमत 64,900 रुपए से बढ़कर 79,900 रुपए और 512GB मॉडल की 84,900 रुपए से बढ़ कर 1,04,900 रुपए हो गई है. वहीं iPhone Air का 256GB मॉडल 1,19,900 रुपए से बढ़कर 1,49,900 रुपए, 512GB 1,74,900 रुपए और 1TB मॉडल 2,24,900 रुपए हो गया है. 1TB मॉडल पर 65,000 रुपए की सबसे बड़ी बढ़ोतरी हुई है. इसके अलावा iPhone 16 के 128GB मॉडल की कीमत भी 20,000 बढ़कर 89,900 रुपए हो गई है. 

iPhone 18 Pro खरीदें या पैसे बचाएं?

iPhone 18 Pro खरीदना या पैसे बचाकर iPhone 17 Pro लेना आपकी जरूरत और बजट पर निर्भर करता है. iPhone 18 Pro में नया A20 Pro चिप, बेहतर AI प्रोसेसिंग, कैमरा अपग्रेड, वेरिएबल अपर्चर, बड़ी बैटरी और डिजाइन में बदलाव मिलते हैं, ऐसे में अगर आपको लेटेस्ट टेक्नोलॉजी चाहिए और ज्यादा कीमत परेशानी नहीं है तो 18 Pro बेहतर ऑप्शन है. वहीं iPhone 17 Pro पहले से ही दमदार प्रोसेसर, प्रो-लेवल कैमरा और शानदार डिस्प्ले देता है और इसकी शुरुआती कीमत भी कम है. इसलिए अगर आपका फोकस कम कीमत में प्रीमियम Pro iPhone खरीदने पर है, तो 17 Pro लेकर अच्छी-खासी रकम बचाना ज्यादा समझदारी हो सकती है.

यह भी पढ़ें – एपल का Foldable Phone लेने के लिए कितनी डाउन पेमेंट जरूरी? जानें डिटेल्स

17 Pro से कितना अपडेट? iPhone 18 Pro  

iPhone 18 Pro सीरीज में सबसे बड़ा बदलाव नए A20 Pro चिप का है. इसके साथ बेहतर ऑन-डिवाइस AI प्रोसेसिंग और पावर एफिशिएंसी मिलने की बात सामने आती है. कैमरे में वेरिएबल अपर्चर जैसी तकनीक दी गई है. इससे अलग-अलग लाइट कंडीशन में फोटोग्राफी पर ज्यादा कंट्रोल मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा Pro Max मॉडल में बड़ी बैटरी दी गई है. डिजाइन में भी बदलाव किए गए हैं. डिस्प्ले के आसपास बदलाव के साथ छोटा Dynamic Island देखने को मिलता है.
 
iPhone 17 Pro अभी भी क्यों बेहतर डील हो सकता है?

iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max नई सीरीज आने के बाद भी मजबूत ऑप्शन बने हुए हैं. iPhone 17 Pro में पहले से ही हाई-एंड प्रोसेसर, प्रो-लेवल कैमरा और शानदार डिस्प्ले मिलता है. इसका A19 Pro चिप भी फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस देता है. अगर आपका इस्तेमाल सोशल मीडिया, फोटोग्राफी, वीडियो, गेमिंग, स्ट्रीमिंग और रोजमर्रा के कामों के लिए है, तो iPhone 17 Pro अभी भी काफी पावरफुल फोन है. 

यह भी पढ़ें – $1299 वाला iPhone 18 Pro Max भारत में कितने का मिलेगा? 4 साल के डेटा से समझें



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։