Տեխնիկական նորություններ

Apple Watch Series 12 में क्या नया मिलेगा, क्या अल्ट्रा-4 का डिजाइन बदलेगा?

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 8, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • Ultra 4 के डिज़ाइन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है.

Apple के नए iPhone के साथ अब अगली जनरेशन की Apple Watch पर भी सबकी नजर है. Apple 9 सितंबर को होने वाले अपने Surprise and Shine इवेंट में Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 पेश कर सकता है, हालांकि कंपनी ने अभी तक नई Apple Watch को इस इवेंट में लॉन्च करने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन नई Apple Watch को लेकर सामने आई लीक और रिपोर्ट्स  से संकेत मिलता है कि इस साल Apple का फोकस बड़े डिजाइन बदलाव की जगह परफॉर्मेंस, हेल्थ ट्रैकिंग और वेलनेस एक्सपीरियंस को बेहतर करने पर हो सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि Apple Watch Series 12 में क्या नया मिलेगा और क्या अल्ट्रा-4 का डिजाइन बदलेगा. 

Apple Watch Series 12 में क्या नया मिलेगा?

1. नया और तेज चिप – Series 12 में S11 या उससे नई चिप मिलने की उम्मीद है, जिससे परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी बेहतर हो सकती है. 

2. हार्ट रेट ट्रैकिंग – Apple लगातार हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर की टेस्टिंग कर रही है. इससे दिनभर हार्ट रेट का ज्यादा लगातार डेटा मिल सकता है. 

3. Ceramic केस की वापसी – Series 12 में सफेद और डार्क ग्रे कलर में Ceramic केस का ऑप्शन मिल सकता है.

4. हेल्थ और फिटनेस ऐप में बदलाव – वेलनेस से जुड़े ज्यादा मैट्रिक्स को बेहतर तरीके से दिखाने के लिए हेल्थ और फिटनेस ऐप्स में बदलाव की उम्मीद है. 

5. बैटरी और एफिशिएंसी में सुधार – नए चिप की बेहतर पावर एफिशिएंसी से बैटरी बैकअप में सुधार मिल सकता है, हालांकि बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. 

6. नए बैंड और फिनिश – Apple Series 12 के साथ नए बैंड कलर और अलग-अलग कॉन्फिगरेशन पेश कर सकती है, जिससे यूजर्स को ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे. 

क्या अल्ट्रा-4 का डिजाइन बदलेगा?

Apple Watch Ultra 4 के डिजाइन में इस बार कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका लुक और मौजूदा Ultra मॉडल की मजबूत डिजाइन काफी हद तक बरकरार रह सकती है. Apple का फोकस इस साल बाहरी डिजाइन बदलने की जगह परफॉर्मेंस, हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग जैसे इंटरनल अपग्रेड पर रहने की संभावना है. हालांकि छोटे-मोटे बदलाव या नए फिनिश देखने को मिल सकते हैं, लेकिन पूरी तरह नया डिजाइन या बड़ा रीडिजाइन फिलहाल उम्मीद में नहीं है. 

नया चिप बेहतर परफॉर्मेंस

Apple Watch Series 12 और Ultra 4 में नई पीढ़ी का चिप मिलने की उम्मीद है. इसका नाम S11 या इससे नया चिप हो सकता है. Series 11 और Ultra 3 में S10 चिप दिया गया है, जो इससे पहले Series 10 और Ultra 2 में भी इस्तेमाल हुआ था. 

यह भी पढ़ें – AC का तापमान 24°C रखने से कितनी बिजली बचती है, जानें हिसाब-किताब?

हेल्थ ट्रैकिंग पर रहेगा ज्यादा फोकस

नई Apple Watch में हेल्थ मॉनिटरिंग को पहले से ज्यादा यूजफुल बनाने की कोशिश की जा सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple लगातार हार्ट रेट मॉनिटरिंग की क्षमता का टेस्ट कर रहा है. इससे वॉच पूरे दिन हार्ट रेट से जुड़ा ज्यादा लगातार डेटा जुटा सकती है. 

Touch ID और SE 4 की उम्मीद कम

नई Apple Watch में Touch ID मिलने की संभावना फिलहाल कम बताई जा रही है. Apple Watch SE 4 के इस साल लॉन्च होने की उम्मीद भी नहीं है. Apple ब्लड-शुगर डिटेक्शन फीचर पर भी काम कर रहा है, जिसे 2030 तक पेश करने का लक्ष्य बताया गया है. वहीं Apple Watch का बड़ा डिजाइन बदलाव अभी डेवलपमेंट में है और इसे आने में एक या दो साल लग सकते हैं. 

यह भी पढ़ें – 200MP कैमरा और 7.58 इंच की डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Xiaomi 18 Fold, जानें कीमत



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։