Ավտո նորություններ

Ather Konarc vs TVS iQube: किस फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदना सही? जानिए

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 4, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

देश के इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में कंपटीशन तेज हो गया है. Ather Energy ने हाल ही में कोनार्क लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है. ये एथर का सबसे सस्ता मॉडल है और परिवार के लिए किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहने वाले खरीदारों को लुभाने के लिए आया है. दूसरी ओर, TVS iQube लंबे समय से बाजार में स्थापित नाम है. ये विश्वसनीयता, विभिन्न बैटरी विकल्पों और बेहतर रेंज के साथ जाना जाता है. दोनों स्कूटर लगभग एक ही सेगमेंट में हैं, लेकिन कीमत, रेंज और फीचर्स में अंतर है.

Ather Konarc नई टेक्नोलॉजी और सस्ती एंट्री पॉइंट लेकर आया है, जबकि आईक्यूब एक्सपीरिएंस और हाई रेंज वाले वेरिएंट्स पर भरोसा करता है. खरीदारों के लिए ये तुलना महत्वपूर्ण है क्योंकि दोनों ही रोजमर्रा की सवारी, परिवार और शहर की सड़कों के लिए बने हैं. आइए विस्तार से जानते हैं कि डिजाइन, फीचर्स, सेफ्टी, बैटरी, मोटर और रेंज में कौन आगे है?

डिजाइन डिटेल

Konarc मेटल बॉडी और स्टील यूनिबॉडी चेसिस के साथ मजबूत दिखता है. इसमें 14 इंच का फ्रंट व्हील और 12 इंच रियर व्हील है, जो खराब सड़कों पर स्थिरता बढ़ाता है. व्हीलबेस 1352 मिमी है. आईक्यूब ट्यूबलर फ्रेम पर बना है और दोनों तरफ 12 इंच के पहिए इस्तेमाल करता है. इसका डिजाइन ज्यादा फैमिली-फ्रेंडली और परिचित लगता है. कोनार्क थोड़ा प्रीमियम और मॉडर्न अप्रोच अपनाता है.

फीचर्स

कोनार्क एथर कनेक्ट, डीपव्यू डिस्प्ले (बेस में 4.2 इंच, ऊपरी में 7 इंच), पार्क असिस्ट (रिवर्स), ऑटोहोल्ड, ऑनबोर्ड 450W चार्जर और यूएसबी पोर्ट देता है. आईक्यूब में टीएफटी डिस्प्ले, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, रिवर्स मोड और जियो-फेंसिंग जैसे फीचर्स उपलब्ध हैं. आईक्यूब के ऊपरी वेरिएंट्स में ज्यादा कनेक्टेड ऑप्शंस हैं.

सेफ्टी

कोनार्क एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम (AeBS) लेकर आया है, जो ब्रेकिंग फोर्स बढ़ाता है और व्हील लॉक कम करता है. फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम के साथ आईपी67 प्रोटेक्शन है. आईक्यूब में भी डिस्क-ड्रम सेटअप और स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स हैं, लेकिन एबीएस या एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम की कमी है.

बैटरी, मोटर और रेंज

कोनार्क एस 100 में 2.1 kWh बैटरी (100 किमी आईडीसी रेंज), एस 125 में 2.7 kWh (125 किमी) और एस 161 में 3.5 kWh (161 किमी) है. मोटर पीएमएसएम है, पीक पावर 4 से 4.7 kW और टॉर्क 16 Nm है. टॉप स्पीड 70 किमी/घंटा है. आईक्यूब बेस 2.3 kWh (114 किमी) से शुरू होकर 3.5 kWh (145 किमी), 4.7 kWh (175 किमी) और 5.3 kWh (212 किमी) तक जाता है. मोटर बीएलडीसी है, ज्यादातर वेरिएंट्स में 4.4 kW और टॉप स्पीड 82 किमी/घंटा है.

कुल मिलाकर, बजट और नई फीचर्स के लिए कोनार्क बेहतर विकल्प है, जबकि ज्यादा रेंज और स्थापित नेटवर्क के लिए आईक्यूब को चुना जा सकता है. अपनी जरूरत के हिसाब से आप इन दोनों में से किसी एक को पसंद कर सकते हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։