Տեխնիկական նորություններ

Electric Toothbrush में क्यों आती है तेज आवाज? ये है टेक्नोलॉजी

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 7, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • बुजुर्गों, शारीरिक अक्षम लोगों के लिए यह विशेष उपयोगी है

Electric Toothbrush का इस्तेमाल आज तेजी से बढ़ रहा है. लोग अब दांतों की सफाई के लिए सामान्य टूथब्रश की जगह ऐसे ब्रश का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिनमें मोटर, वाइब्रेशन, टाइमर और प्रेशर सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं, लेकिन कई लोगों को Electric Toothbrush इस्तेमाल करते समय इसकी तेज आवाज और लगातार होने वाला कंपन थोड़ा अजीब लगती है. यही टेक्नोलॉजी दांतों पर जमा प्लाक को हटाने में मदद करती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि Electric Toothbrush में तेज आवाज क्यों आती है. 

Electric Toothbrush में तेज आवाज क्यों आती है?

Electric Toothbrush के हैंडल के अंदर एक छोटी मोटर लगी होती है. यही मोटर ब्रश हेड को तेजी से घुमाने या वाइब्रेशन देने का काम करती है. अलग-अलग मॉडल में इसकी तकनीक अलग हो सकती है. कुछ Electric Toothbrush का हेड आगे-पीछे घूमता है, जबकि कुछ मॉडल तेजी से कंपन करते हैं. ब्रश हेड की यही तेज मूवमेंट वह आवाज पैदा करती है, जो इस्तेमाल के दौरान सुनाई देती है. इसका मुख्य मकसद दांतों की सतह पर जमा प्लाक को हटाना होता है. प्लाक बैक्टीरिया की चिपचिपी परत होती है, जो दांतों और मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकती है.

Electric Toothbrush के फीचर्स भी हैं खास

Electric Toothbrush में टाइमर और प्रेशर सेंसर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. टाइमर करीब दो मिनट तक ब्रश करने में मदद करता है, जबकि प्रेशर सेंसर ज्यादा जोर लगाने पर संकेत दे सकता है. ज्यादा दबाव डालना दांतों की सफाई का सही तरीका नहीं है और इससे मसूड़ों और दांतों को नुकसान हो सकता है.

यह भी पढ़ें – Smart TV ज्यादा बिजली खा रहा? अभी बदलें ये 5 सेटिंग्स

क्या Electric Toothbrush से सफाई ज्यादा होती है?

Electric Toothbrush को लेकर Cochrane की एक Systematic Review में 56 रिसर्च और 5,068 लोगों के डेटा को शामिल किया गया. रिसर्च में पाया गया कि सामान्य टूथब्रश की तुलना में Powered Toothbrush इस्तेमाल करने वालों के दांतों पर जमा प्लाक और मसूड़ों की सूजन में थोड़ी ज्यादा कमी देखी गई. हालांकि लंबे समय में इसका कितना फायदा होता है, यह अभी पूरी तरह साफ नहीं है. सही तरीके से इस्तेमाल करने पर सामान्य और Powered दोनों टूथब्रश प्रभावी हैं.

किसके लिए Electric Toothbrush ज्यादा यूजफुल है?

जिन लोगों को हाथ से सही तरीके से ब्रश करने में परेशानी होती है, उनके लिए Electric Toothbrush सुविधाजनक हो सकता है. बुजुर्ग लोगों, हाथों की एक्टिविटी में दिक्कत वाले लोगों और ब्रेसेज जैसे डेंटल डिवाइस इस्तेमाल करने वालों के लिए भी यह यूजफुल हो सकता है. अगर ब्रश करते समय बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है या दांतों के कुछ हिस्से बार-बार छूट जाते हैं, तो टाइमर और प्रेशर सेंसर वाला Electric Toothbrush काम आ सकता है.

यह भी पढ़ें – Jio, Airtel या Vi… 450 रूपए के अंदर किसका रिचार्ज बेस्ट?



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։