Տեխնիկական նորություններ

Galaxy S25 Ultra की कीमत एकदम हुई धड़ाम, आज से पहले कभी नहीं आई ऐसी छूट

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 17, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • सैमसंग Galaxy S25 Ultra पर 30,000 की सीधी छूट.
  • फ्लैगशिप डिवाइस 99,999 रुपये में अमेज़न पर उपलब्ध.
  • ऐप्पल डेज सेल में आईफोन, मैकबुक पर भी डिस्काउंट.
  • विजय सेल्स की सेल का आज आखिरी दिन.

Galaxy S25 Ultra Discount: सैमसंग के फ्लैगशिप डिवाइस Galaxy S25 Ultra पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट आ गया है. ऐसे समय में जब मेमोरी चिप्स की कमी के चलते स्मार्टफोन महंगे हो रहे हैं, सैमसंग ने अपने इस फोन की कीमतों में एक ही झटके में हजारों रुपये की बड़ी कटौती कर दी है. अभी यह फोन अमेजन पर एक लाख रुपये से भी कम में लिस्टेड है. ऐसे में अगर कम कीमत पर सैमसंग का यह फ्लैगशिप डिवाइस खरीदना चाहते हैं तो इससे अच्छा ऑफर शायद दोबारा न आए. आइए Galaxy S25 Ultra के स्पेसिफिकेशंस और डील पर एक नजर मार लेते हैं.

सबसे पहले देखें Galaxy S25 Ultra के स्पेसिफिकेशंस

सैमसंग ने Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच की QHD+ Dynamic AMOLED 2X स्क्रीन दी है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट है, जिसे 12GB रैम से पेयर किया गया है. फोटो और वीडियो के लिए फोन के रियर में 200MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस, 50MP का टेलीफोटो सेंसर और 10MP का एडिशनल 3x टेलीफोटो लेंस मिलता है. इसके फ्रंट में 12MP का सेंसर लगा हुआ है. फोन में लगा 5,000mAh का बैटरी पैक 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है.

Galaxy S25 Ultra पर आ गई इतनी छूट

भारत में Galaxy S25 Ultra (12GB+256GB) को 1,29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन इसकी कीमत अब एक ही झटके में धड़ाम हो गई है. अमेजन पर अभी यह केवल 99,999 रुपये में लिस्टेड है. 30,000 रुपये की सीधी छूट के अलावा इस पर करीब 3,000 रुपये का कैशबैक भी ऑफर किया जा रहा है. इस तरह यह फोन आप केवल 96,999 रुपये में खरीद सकते हैं. Galaxy S26 Ultra लॉन्च होने के बावजूद इस कीमत में दमदार फीचर्स के साथ यह फोन एक शानदार च्वॉइस हो सकता है. 

ऐप्पल प्रोडक्ट्स पर भी भारी छूट

अगर आप इस समय ऐप्पल प्रोडक्ट्स खरीदना चाहते हैं तो भारी छूट का फायदा उठा सकते हैं. Vijay Sales पर इस समय ऐप्पल डेज सेल चल रही है, जिसमे आईफोन, मैकबुक, आईपैड्स और एयरपॉड्स समेत कई ऐप्पल प्रोडक्ट पर शानदार डिस्काउंट दिया जा रहा है. 11 अप्रैल से शुरू हुई इस सेल का आज आखिरी दिन है और कंपनी के ऑफलाइन स्टोर्स के साथ ऑनलाइन स्टोर्स से इसका फायदा उठाया जा सकता है. सेल में आईफोन 17 की कीमत 78,790 रुपये और iPhone 17e की कीमत 60,490 रुपये से शुरू हो रही है. सेलेक्टेड प्रोडक्ट्स पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी ऑफर किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

Tech Tips: क्या लैपटॉप की जगह ले सकता है टैबलेट? रिप्लेस करने से पहले जान लें सारे फायदे-नुकसान



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։