Տեխնիկական նորություններ

Induction Electricity Consumption : दिनभर Induction पर बना रहे खाना तो कितना आएगा बिजली बिल? जानें पूरा हिसाब

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 12, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Induction Electricity Consumption : आजकल एलपीजी गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और कई बार होने वाली असुविधा के कारण लोग अब इंडक्शन कुकटॉप का यूज ज्यादा कर रहे हैं. कई घरों में यह गैस का ऑप्शन बन चुका है, जबकि कुछ लोग इसे सिर्फ बैकअप के तौर पर यूज कर रहे हैं, लेकिन इसके यूज के साथ एक सवाल लगभग हर किसी के मन में आता है कि क्या इंडक्शन पर खाना बनाना महंगा पड़ता है. कई लोग सोचते हैं कि इससे बिजली का बिल बहुत ज्यादा आएगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि दिनभर इंडक्शन पर खाना बना रहे  तो कितना बिजली बिल आएगा. 

दिनभर इंडक्शन पर खाना बना रहे तो कितना बिजली बिल आएगा?

अगर आप दिनभर यानी लगभग 8 से 10 घंटे इंडक्शन पर खाना बनाते हैं और आपका इंडक्शन 1000 वॉट का है, तो यह रोज करीब 8 से 10 यूनिट बिजली खर्च करेगा, जिससे महीने में कुल खपत लगभग 240 से 300 यूनिट तक पहुंच सकती है. ऐसे में अगर प्रति यूनिट बिजली की कीमत 7 मानी जाए, तो आपका महिने का बिजली बिल करीब 1600 से 2100 तक आ सकता है.

कितनी बिजली खर्च करता है इंडक्शन? 

इंडक्शन कुकटॉप आमतौर पर 1000W, 1600W या 2000W की क्षमता के होते हैं, और इनकी बिजली खपत इस बात पर निर्भर करती है कि आप उसे कितनी देर और किस पावर पर चलाते हैं. जैसे अगर आप 1000 वॉट का इंडक्शन रोजाना लगभग 4 घंटे यूज करते हैं, तो यह करीब 1 यूनिट प्रति घंटे के हिसाब से दिन में 4 यूनिट बिजली खर्च करेगा, और इसी तरह 30 दिनों में कुल खपत लगभग 120 यूनिट तक पहुंच जाती है. 

यह भी पढ़ें – Instagram हुआ सख्त! अब Teens पर रहेगी कड़ी नजर, Parents कर सकेंगे पूरी तरह कंट्रोल
 
ज्यादा वॉट वाला इंडक्शन कितनी बिजली खर्च करता है?

अगर आपके पास 1600W या 2000W का इंडक्शन है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपका बिजली बिल हमेशा ज्यादा ही आएगा, क्योंकि इंडक्शन को हर समय फुल पावर पर चलाना जरूरी नहीं होता है. आप जरूरत के अनुसार इसकी पावर सेटिंग कम या ज्यादा कर सकते हैं, और अगर आप इसे 1000W के आसपास यूज करते हैं तो बिजली की खपत भी लगभग उतनी ही होगी जितनी 1000W वाले इंडक्शन में होती है, इसलिए असली खर्च इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस पावर लेवल पर खाना बना रहे.

इंडक्शन में टेंपरेचर कम करने से कैसे कम आता है बिजली बिल?

इंडक्शन कुकटॉप में टेंपरेचर यानी पावर को कम या ज्यादा करने का ऑप्शन होता है, और यही आपके बिजली बिल को कंट्रोल करने में मदद करता है. जब आप कम पावर या धीमी आंच पर खाना बनाते हैं तो इंडक्शन कम बिजली खपत करता है, जबकि ज्यादा पावर पर चलाने से बिजली की खपत बढ़ जाती है. 

यह भी पढ़ें – डॉक्टरों की नजर में न आने वाले खतरे भी पहचान लेगी एआई, इस बीमारी के मरीजों को मिलेगा लाभ



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։