Տեխնիկական նորություններ

iPhone 17 Pro हुआ 25,000 रुपये सस्ता! यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील, जानें कैसे उठाएं फायदा

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 9, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • Samsung Galaxy S25 FE 5G भी आकर्षक छूट और एक्सचेंज ऑफर पर।

iPhone 17 Pro: अगर आप नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आने वाली Flipkart Sale आपके लिए शानदार मौका साबित हो सकती है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart अपनी Sasa Lele Sale के दौरान कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर बड़ी छूट देने जा रहा है. इस सेल में सबसे ज्यादा चर्चा Apple के नए iPhone 17 Pro Max को लेकर हो रही है जिसे भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा.

सेल की शुरुआत सबसे पहले Flipkart Plus और Black मेंबर्स के लिए होगी, जबकि बाकी यूजर्स के लिए यह ऑफर 9 मई से उपलब्ध रहेगा. ऐसे समय में जब कई स्मार्टफोन कंपनियां कीमतें बढ़ा रही हैं, यह डील काफी आकर्षक मानी जा रही है.

25,000 रुपये तक सस्ता मिलेगा iPhone 17 Pro Max

iPhone 17 Pro Max को लॉन्च के समय 1,34,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था. लेकिन Flipkart Sale के दौरान इसकी कीमत में बड़ी कटौती देखने को मिलेगी. सेल में फोन की लिस्टेड कीमत 1,19,900 रुपये रखी गई है.

इसके अलावा Flipkart Axis Bank Credit Card से भुगतान करने पर 6,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा. इसके बाद बैंक कैशबैक ऑफर भी दिया जाएगा जिससे फोन की प्रभावी कीमत घटकर लगभग 1,09,900 रुपये रह जाएगी. यानी कुल मिलाकर खरीदार करीब 25,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं.

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी में बड़ा बदलाव

Apple ने इस बार iPhone 17 Pro Max के डिजाइन में कुछ बड़े बदलाव किए हैं. कंपनी ने फिर से एल्यूमिनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया है जिससे फोन हल्का और मजबूत महसूस होता है. इसकी बिल्ड क्वालिटी काफी प्रीमियम मानी जा रही है.

फोन में बड़ा 6.9 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो पहले के मुकाबले ज्यादा इमर्सिव अनुभव देता है. इसके साथ Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन भी मिलता है जिसे स्क्रैच और डैमेज के खिलाफ पहले से ज्यादा मजबूत बताया जा रहा है. आउटडोर इस्तेमाल के दौरान स्क्रीन पर रिफ्लेक्शन कम दिखे इसके लिए नया एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग भी जोड़ा गया है.

गेमिंग और परफॉर्मेंस में दमदार

iPhone 17 Pro Max में Apple का नया A19 Pro चिपसेट दिया गया है. यह प्रोसेसर हाई-एंड गेमिंग और भारी टास्क के दौरान भी शानदार परफॉर्मेंस देने में सक्षम माना जा रहा है. लंबे समय तक इस्तेमाल में भी फोन ज्यादा गर्म नहीं होता जो इसे कई दूसरे फ्लैगशिप फोन्स से अलग बनाता है.

कैमरा भी हुआ और ज्यादा पावरफुल

फोन के रियर में तीनों कैमरे 48 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आते हैं. Apple की Fusion टेक्नोलॉजी की मदद से फोटो क्वालिटी बेहतर हुई है. मेन कैमरा कम रोशनी में भी शानदार तस्वीरें लेने में सक्षम बताया जा रहा है जबकि टेलीफोटो और अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी बेहतर रिजल्ट देते हैं. वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में भी iPhone 17 Pro Max को काफी मजबूत माना जा रहा है. कंटेंट क्रिएटर्स और प्रोफेशनल वीडियो शूट करने वालों के लिए यह फोन एक शानदार विकल्प बन सकता है.

Samsung Galaxy S25 FE 5G पर भी मिल रहा डिस्काउंट

ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकॉर्ट पर Samsung Galaxy S25 FE 5G पर भी भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है. दरअसल, इस फोन के 8+128GB वेरिएंट की असल कीमत 59,999 रुपये है लेकिन छूट के बाद इसे यहां पर 43,999 रुपये में लिस्टेड है. इसके अलावा इस पर 33,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया गया है. हालांकि यह कीमत आपके पुराने फोन और उसके ब्रांड पर निर्भर करता है. साथ ही इसपर कई बैंक ऑफर भी दिए गए हैं जिससे फोन की कीमत और भी कम हो सकती है.

यह भी पढ़ें:

Android यूजर्स की होने वाली है मौज! Google लाने जा रहा iPhone जैसा धांसू फीचर, बदल जाएगा आपके फोन का पूरा लुक



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։