Տեխնիկական նորություններ

iPhone 18 Pro में क्या बदलेगा? 7 बड़े अपग्रेड की पूरी लिस्ट

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 3, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • भारत में कीमत 1.50 लाख से शुरू होने की उम्मीद.

Apple के नए iPhone का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. कंपनी 9 सितंबर 2026 को अपना बड़ा Apple Event आयोजित करने जा रही है, जो भारत में रात 10:30 बजे शुरू होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple इस दौरान iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी पेश कर सकती है. इस बार सबसे ज्यादा चर्चा iPhone 18 Pro सीरीज की हो रही है.

लॉन्च से पहले नए Pro मॉडल्स को लेकर कई लीक्स सामने आए हैं, जिनमें नई A20 Pro चिप, बेहतर कैमरा, बड़ी बैटरी, डिजाइन में बदलाव और संभावित कीमत जैसी जानकारियां शामिल हैं, हालांकि अभी इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में आइए जानते हैं कि iPhone 18 Pro में क्या बदलेगा. 

iPhone 18 Pro में क्या बदलेगा?

1. Dynamic Island छोटा हो सकता है- iPhone 18 Pro सीरीज के फ्रंट में Dynamic Island का साइज पहले से छोटा होने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple Face ID से जुड़े कुछ हिस्सों को डिस्प्ले के नीचे ले जा सकती है. इससे स्क्रीन पर ज्यादा जगह मिल सकती है, जबकि Dynamic Island पूरी तरह खत्म नहीं होगा.

2. 48MP कैमरा में Variable Aperture- कैमरा इस सीरीज का सबसे बड़ा अपग्रेड हो सकता है. iPhone 18 Pro में 48MP प्राइमरी कैमरे के साथ Variable Aperture मिलने की चर्चा है. यह तकनीक जरूरत के हिसाब से कैमरे में आने वाली रोशनी को कंट्रोल कर सकती है. इससे अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में फोटो बेहतर होने की उम्मीद है. 

3. नई A20 Pro चिप से पावर मिलेगा- परफॉर्मेंस के लिए A20 Pro चिप दी जा सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार यह TSMC की 2nm मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस पर आधारित होगी. इससे बेहतर परफॉर्मेंस के साथ एनर्जी एफिशिएंसी में सुधार की उम्मीद है. 

4. डिस्प्ले साइज- iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है. स्क्रीन साइज में बड़ा बदलाव नहीं होगा. इन दोनों मॉडल्स में 120Hz ProMotion OLED पैनल जारी रह सकता है. नई LTPO+ डिस्प्ले टेक्नोलॉजी भी मिलने की चर्चा है. 

यह भी पढ़ें – बजट में 5G फोन! 2026 के सबसे सस्ते ऑप्शन, जानें कौन सा है बेस्ट?

5. बड़ी बैटरी- रिपोर्ट्स में 17 Pro Max के मुकाबले करीब 10 प्रतिशत बड़ा बैटरी पैक मिलने की बात कही गई है. अलग-अलग मॉडल्स में 5,088mAh से 5,425mAh तक की बैटरी क्षमता का दावा सामने आया है. 

6. सैटेलाइट 5G और C2 मॉडम- कनेक्टिविटी में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple सैटेलाइट-बेस्ड 5G कनेक्टिविटी दे सकती है. इसके साथ C2 मॉडम मिलने की भी चर्चा है, जो 5G स्पीड, सिग्नल और बैटरी एफिशिएंसी को बेहतर कर सकता है. 

7. डिजाइन में बदलाव- बाहरी डिजाइन पूरी तरह बदलने की जगह Apple इसमें कुछ रिफाइनमेंट कर सकती है. डार्क चेरी, डार्क ग्रे, लाइट ब्लू और सिल्वर जैसे कलर ऑप्शन मिलने की चर्चा है. Pro Max मॉडल लुक भी बड़ी बैटरी के चलते बढ़ सकता है. कैमरा कंट्रोल बटन को भी आसान बनाया जा सकता है. 

क्या रहेगी iPhone 18 Pro की कीमत?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro की भारत में शुरुआती कीमत करीब 1.50 लाख से 1.55 लाख के बीच हो सकती है. वहीं, बड़े iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1.69 लाख से 1.80 लाख तक रहने का अनुमान है. हालांकि, ये कीमतें अभी लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं. Apple की ओर से आधिकारिक कीमत की घोषणा होने के बाद ही सही जानकारी सामने आएगी. 

यह भी पढ़ें – Nothing के इस फोन पर 39 हजार का डिस्काउंट, कैसे मिलेगी बेस्ट डील?



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։