Տեխնիկական նորություններ

Oppo F33 Series: स्मार्टफोन के टूटने की टेंशन खत्म, ओप्पो ने भारत में लॉन्च किए 2 तगड़े स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स से लेकर कीमत तक सब कुछ

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 17, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Oppo F33 Series को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। चीनी कंपनी ने इस सीरीज से 2 नए स्मार्टफोन Oppo F33 5G और Oppo F33 Pro 5G को पेश किया है। यह दोनों मिड रेंज स्मार्टफोन है जिसमें कंपनी ने कई शानदार फीचर्स दिए हैं। खास बात यह है कि यह दोनों मिलिट्री ग्रेड फीचर्स (MIL-STD-810H) वाले स्मार्टफोन हैं जिस कारण यह बेहद मजबूत हैं और गिरने पर भी आसानी से टूटेंगे नहीं। कंपनी ने इन दोनों फोन की Damage-Proof 360-Degree Armour Body बनाई है। इसके साथ ही दोनों फोन को IP66, IP68 के साथ IP69K + की रेटिंग भी दी गई है जो ओप्पो के इन फोन को धूल-मिट्टी के साथ तेज प्रेशर से भी पानी पड़ने पर सुरक्षित रखने का काम करती है। 

Oppo F33 Pro 5G Misty Forest, Passion Red और Starry Blue जैसे 3 कलर्स और Oppo F33 Pearl White और Forest Green जैसे 2 कलर्स में पेश हुआ है। 

Oppo F33 Pro 5G सीरीज के फीचर्स 

प्रोसेसर- इस सीरीज के दोनों फोन Oppo F33 5G और Oppo F33 Pro 5G में MediaTek Dimensity 6360 MAX प्रोसेसर लगाया है। दोनों फोन में SuperCool Vapor Chamber System लगाया गया है जो फोन के अंदर हीटिंग की समस्या को रोकने का काम करेगा और परफ़ॉर्मेंस को स्मूद बनाए रखेगा। 

डिस्प्ले- दोनों फोन में 6.57 इंच की स्क्रीन पर 120 hz के रिफ्रेश रेट के साथ एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। दोनों फोन में 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। 

रैम और स्टोरेज- Oppo F33 5G के 6 GB रैम+ 128 GB स्टोरेज, 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट आए हैं। तो वहीं Oppo F33 Pro 5G के 8 GB रैम+ 128 GB स्टोरेज, 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट पेश हुए हैं। 

Uploaded image

कैमरा-  Oppo F33 5G और Oppo F33 Pro 5G दोनों में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा कैमरा फ़्लैश के साथ मौजूद है। बेस वेरिएंट (Oppo F33 5G) में जहां 16 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है तो वहीं Oppo F33 Pro 5G में 50 MP अल्ट्रा वाइड फ्रंट कैमरा 100 डिग्री फील्ड व्यू के साथ लगाया गया है। कंपनी के अनुसार यह इस सेगमेंट का सबसे वाइड और बड़े रेजोल्यूशन वाला सेल्फी कैमरा है। 

बैटरी- दोनों फोन में 7000 mah की बड़ी बैटरी लगाई गई है। इसके लिए 80W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है। 

ओएस- यह दोनों फोन एंड्रॉयड 16 आधारित Color OS के साथ पेश हुए हैं।

Oppo F33 Pro 5G सीरीज कीमत और उपलब्धता 

Oppo F33 5G के 6 GB रैम+ 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है। इस फोन के तीसरे वेरिएंट 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत अभी नहीं बताई गई है।  

Oppo F33 Pro 5G के 8 GB रैम+ 128 GB स्टोरेज की कीमत 37,999 रुपये और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है। 

Oppo F33 Pro 5G की सेल 23 अप्रैल और Oppo F33 5G की सेल 26 अप्रैल से ओप्पो की भारतीय आधिकारिक साइट के साथ फ्लिपकार्ट और एमेजोन पर शुरू होगी। 

इसे भी पढ़ें- Oppo Reno 15C Review: वजन में हल्का, फीचर्स में दमदार, वॉटरप्रूफ फोन से पानी में भी बनेगी Reels



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։