Տեխնիկական նորություններ

Tech Tips: क्या लैपटॉप की जगह ले सकता है टैबलेट? रिप्लेस करने से पहले जान लें सारे फायदे-नुकसान

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 16, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • बेसिक यूज, कंटेंट देखने में टैबलेट लैपटॉप का विकल्प है।

Can Tablet Replace Laptop: क्या आप अपने पुराने लैपटॉप को टैबलेट से रिप्लेस करने की सोच रहे हैं? अगर आपका जवाब हां है तो आप अकेले नहीं है. कई लोग ऐसे हैं, जो लैपटॉप की जगह टैबलेट यूज करना चाहते हैं. आजकल मार्केट में टैबलेट के कई ऐसे पावरफुल ऑप्शंस मौजूद हैं, जो कई मामलों में लैपटॉप की जगह ले सकते हैं. हालांकि, यह बदलाव जितना दिखता है, उतना आसान नहीं है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि लैपटॉप के मुकाबले टैबलेट के फायदे-नुकसान क्या हैं और किन कामों में आप लैपटॉप को टैबलेट से रिप्लेस कर सकते हैं.

सबसे पहले देखें टैबलेट के फायदे

पोर्टेबिलिटी – लैपटॉप के मुकाबले टैबलेट पतला और हल्का होता है. इसलिए इन्हें कैरी करना और एक से दूसरी जगह ले जाना आसान होता है. अगर आपको ट्रैवल ज्यादा करना पड़ता है तो टैबलेट एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

बैटरी लाइफ – बैटरी लाइफ के मामले में भी टैबलेट लैपटॉप पर भारी पड़ता है. ज्यादातर लैपटॉप एक बार चार्ज करने पर 4-8 घंटे तक चलते हैं, वहीं टैबलेट आसानी से 8-12 घंटे निकाल देते हैं. ऐसे में ट्रैवलिंग के दौरान आपको टैबलेट को चार्ज करने की टेंशन कम रहेगी.

टच इंटरफेस- अगर आपको ब्राउजिंग, रीडिंग या फोटो एडिटिंग जैसे टास्क करने हैं तो टैबलेट बेहतर च्वॉइस हो सकता है. इसका टच इंटरफेस आपको हर सॉफ्टवेयर और ऐप तक ईजी एक्सेस देगा. आजकल कई लैपटॉप में भी टच स्क्रीन मिलती है, लेकिन इनकी कीमत ज्यादा होती है. 

एक्सेसरीज – एक्सेसरीज के मामले में भी टैबलेट काफी आगे है. इसके साथ आपको डिटैच हो जाने वाला कीबोर्ड और स्टायलस मिल जाता है. लैपटॉप के साथ ऐसी एक्सेसरीज नहीं मिलती.

टैबलेट के नुकसान क्या हैं?

हैवी वर्कलोड में दिक्कत- अगर आप वीडियो एडिटिंग, कोडिंग, गेमिंग और दूसरे हैवी टास्क करना चाहते हैं तो लैपटॉप का कोई जवाब नहीं है. ऐसे हैवी टास्क के लिए आपको हाई एंड लैपटॉप की जरूरत पड़ेगी. टैबलेट पर ये टास्क कंप्लीट नहीं किए जा सकते.

कनेक्टिविटी के लिमिटेड फीचर्स- लैपटॉप में टैबलेट के मुकाबले ज्यादा कनेक्टिविटी ऑप्शंस मिलते हैं. लैपटॉप के साथ एक्सटर्नल ड्राइव्स और मॉनिटर भी यूज किए जा सकते हैं. दूसरी तरफ टैबलेट में पोर्ट्स भी कम होते हैं और यह वायरलेस कनेक्टिविटी पर ज्यादा डिपेंड होता है.

मल्टीटास्किंग में भी पीछे – भले ही टैबलेट पावरफुल प्रोसेसर के साथ आते हैं, लेकिन मल्टीटास्किंग में ये लैपटॉप का मुकाबला नहीं कर सकते. इसी तरह बड़ी फाइल्स, एक्सटर्नल ड्राइव्स आदि को हैंडल करना लैपटॉप पर आसान होता है.

इन कामों में लैपटॉप को रिप्लेस कर सकता है टैबलेट

  • जनरल यूज – अगर आपको इंटरनेट ब्राउजिंग, ईमेल्स, रीडिंग, वीडियो कॉल्स जैसे बेसिक टास्क करने हैं तो टैबलेट आपके काम आ सकता है.
  • कंटेट कंजप्शन- अगर आप मूवीज और वेब सीरीज आदि देखने के लिए ऑप्शन देख रहे हैं तो टैबलेट आपके लिए लैपटॉप से बेहतर साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें- सस्ते में मिलेंगे गजब के फीचर्स, ये हैं 20,000 से कम कीमत वाले सबसे धाकड़ स्मार्टफोन



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։