Տեխնիկական նորություններ

Tech Tips: गर्मियों की आग की तरह नहीं गर्म होगा फोन, कूल-कूल रखने के लिए करें ये काम

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 17, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • फोन को ओवरचार्जिंग से बचाएं, हीट जनरेट होती है।

How To Keep Phone Cool: गर्मी का मौसम आ गया है और पारा 40 डिग्री की तरफ बढ़ने लगा है. आने वाले दिनों में टेंपरेचर और ज्यादा होने का अनुमान है, जिससे स्मार्टफोन समेत दूसरे गैजेट में ओवरहीटिंग की दिक्कत आने लगेगी. दरअसल, ज्यादा टेंपरेचर से फोन की बैटरी के साथ-साथ परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ता है. गर्मी में थोड़ा-सा यूज करने पर फोन गर्म हो जाता है और काम करना बंद कर देता है. ऐसे में फोन से लगातार काम लेने के लिए इसे ठंडा रखना जरूरी है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि गर्मी में आप फोन को ठंडा कैसे रख सकते हैं.

स्क्रीन ब्राइटनेस रखें कम

स्क्रीन ब्राइटनेस कम कर आप फोन को ओवरहीट होने से बचा सकते हैं. दरअसल, फोन के डिस्प्ले को काफी पावर की जरूरत पड़ती है, जिससे बैटरी पर लोड पड़ता है. जब ब्राइटनेस फुल होती है तो बैटरी को ज्यादा काम करना पड़ता है और यह हीट जरनेट करने लगती है. इसलिए ब्राइटनेस को कम कर इस हीट से छुटकारा पाया जा सकता है.

फ्लाइट मोड करेगा मदद

अगर आपको फोन की जरूरत नहीं है तो इसे फ्लाइट मोड पर डाल दें. इससे फोन के नेटवर्क और कनेक्शन डिसेबल हो जाएंगे. सफर करते समय फ्लाइट मोड आपके और भी काम आ सकता है क्योंकि फोन को बार-बार नेटवर्क सर्च नहीं करने पड़ेगे. इससे फोन को ब्रेक मिलेगा और इसके इंटरनल पार्ट्स भी गर्म नहीं होंगे.

फोन कवर हटा लें

फोन का कवर प्रोटेक्शन के लिए खूब काम आता है, लेकिन यह हीट को भी ट्रैप कर लेता है. कवर के कारण वेटिंलेशन नहीं हो पाता और जरा-सी हीट जरनेट होने पर फोन ओवरहीट हो जाता है. इसलिए चार्ज या यूज करते समय फोन का कवर हटा दें. इससे फोन में जनरेट हुई हीट निकल पाएगी और फोन का टेंपरेचर ज्यादा नहीं होगा. 

धूप में न करें यूज

गर्मियों के मौसम में धूप तेज होती है. इसलिए डायरेक्ट धूप में फोन को यूज करने से बचें. धूप में यूज करने के लिए आपको ब्राइटनेस बढ़ानी पड़ेगी. इससे फोन पर डबल मार पड़ेगी. पहला यह धूप से ओवरहीट हो रहा होगा और ऐसी स्थिति में बैटरी को भी ज्यादा काम करना पड़ेगा, जिससे और हीट जनरेट होगी. इसलिए धूप में फोन को यूज करने से बचना चाहिए.

ओवरचार्जिंग से भी बचें

फोन की बैटरी चार्ज होते ही इसे चार्जिंग से हटा लें. ओवरचार्जिंग से फोन में हीट जनरेट होने लगती है, जिससे टेंपरेचर बढ़ जाएगा और आप फोन यूज नहीं कर पाएंगे. इसलिए फोन को फुल चार्जिंग के बाद चार्जर से हटा लें.

ये भी पढ़ें- Galaxy S25 Ultra की कीमत एकदम हुई धड़ाम, आज से पहले कभी नहीं आई ऐसी छूट



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։