Տեխնիկական նորություններ

WhatsApp पर कैसे रिकॉर्ड कर सकते हैं कोई भी कॉल? 99% लोग नहीं जानते यह ट्रिक

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 18, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • एंड्रॉइड फोन में स्क्रीन रिकॉर्डर से व्हाट्सऐप कॉल रिकॉर्ड करें।
  • इनबिल्ट फीचर न होने पर थर्ड-पार्टी ऐप्स का उपयोग करें।
  • आईफोन यूजर्स मैकबुक या दूसरे डिवाइस से रिकॉर्ड करें।
  • कॉल रिकॉर्ड करने से पहले अनुमति अवश्य लें।

WhatsApp Tips: आज के समय में व्हाट्सऐप सिर्फ चैटिंग ऐप नहीं रह गया है बल्कि लोग इसका इस्तेमाल ऑफिस मीटिंग, ऑनलाइन इंटरव्यू, फैमिली बातचीत और जरूरी चर्चाओं के लिए भी करने लगे हैं. कई बार ऐसी स्थिति आती है जब हमें किसी WhatsApp Call को रिकॉर्ड करने की जरूरत महसूस होती है ताकि बाद में जरूरी जानकारी दोबारा सुनी जा सके. 

लेकिन हैरानी की बात यह है कि ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं कि व्हाट्सऐप कॉल रिकॉर्ड कैसे की जाती है. हालांकि WhatsApp में सीधे तौर पर Call Recording का फीचर नहीं मिलता लेकिन कुछ आसान तरीकों की मदद से आप यह काम कर सकते हैं.

एंड्रॉयड फोन में ऐसे करें WhatsApp Call रिकॉर्ड

अगर आप Android स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए WhatsApp Call रिकॉर्ड करना काफी आसान हो सकता है. कई स्मार्टफोन्स में पहले से ही Screen Recorder का फीचर मौजूद होता है. इसके लिए सबसे पहले फोन में Screen Recorder ऑन करें. रिकॉर्डिंग शुरू करने से पहले यह जरूर चेक करें कि Record Audio का विकल्प एक्टिव हो. इसके बाद WhatsApp Call लगाएं या रिसीव करें. कॉल खत्म होने के बाद रिकॉर्डिंग अपने आप गैलरी में सेव हो जाएगी. कुछ फोन में Internal Audio रिकॉर्ड नहीं होता, इसलिए वहां स्पीकर ऑन करके कॉल रिकॉर्ड करनी पड़ सकती है.

थर्ड पार्टी Apps भी आते हैं काम

अगर आपके फोन में इनबिल्ट रिकॉर्डिंग फीचर सही तरीके से काम नहीं करता तो आप Play Store पर मौजूद कुछ Call Recording Apps का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. ये ऐप्स स्क्रीन और ऑडियो दोनों रिकॉर्ड करने की सुविधा देते हैं. हालांकि किसी भी ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसकी प्राइवेसी पॉलिसी और परमिशन जरूर जांच लें. कई फर्जी ऐप्स आपकी निजी जानकारी तक पहुंच सकते हैं.

iPhone यूजर्स के लिए क्या है तरीका?

iPhone में WhatsApp Call रिकॉर्ड करना थोड़ा मुश्किल माना जाता है क्योंकि Apple सिक्योरिटी को लेकर काफी सख्त है. फिर भी iPhone यूजर्स MacBook की मदद से कॉल रिकॉर्ड कर सकते हैं. इसके अलावा कुछ लोग दूसरे डिवाइस से स्पीकर मोड पर कॉल रिकॉर्ड करने का तरीका भी अपनाते हैं. हालांकि इसमें ऑडियो क्वालिटी थोड़ी कम हो सकती है.

कॉल रिकॉर्ड करते समय इन बातों का रखें ध्यान

किसी भी व्यक्ति की कॉल बिना उसकी अनुमति रिकॉर्ड करना कई जगहों पर कानूनी रूप से गलत माना जा सकता है. इसलिए हमेशा जरूरी और सुरक्षित परिस्थितियों में ही कॉल रिकॉर्ड करें.

साथ ही रिकॉर्ड की गई फाइल्स में आपकी निजी जानकारी हो सकती है इसलिए उन्हें सुरक्षित रखना भी बेहद जरूरी है. अगर फोन किसी और के हाथ में चला जाए तो आपकी रिकॉर्डिंग्स का गलत इस्तेमाल हो सकता है.

यह भी पढ़ें:

आपका Smartphone Charger असली है या नकली? ये 5 संकेत बताएंगे बैटरी खतरे में है या नहीं

 



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։