Տեխնիկական նորություններ

YouTube से चुटकियों में गायब हो जाएंगे Shorts, बस इस सेटिंग को करना होगा ऑन

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 11, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • यूट्यूब शॉर्ट्स देखने की लत से पाएं छुटकारा, सेटिंग बदलें।
  • टाइम लिमिट को जीरो मिनट पर सेट करें, शॉर्ट्स नहीं दिखेंगे।
  • यह सुविधा मोबाइल ऐप पर उपलब्ध, बच्चों के लिए कंट्रोल।
  • डेस्कटॉप और टीवी ऐप्स पर फीचर रोलआउट नहीं हुआ।

How To Turn Off YouTube Shorts: आप अपनी या अपने बच्चों की शॉर्ट्स देखने की आदत से परेशान हैं तो इससे छुटकारा पाने का तरीका आ गया है. अगर आप यूट्यूब शॉर्ट्स पर टाइम खराब करने से बचना चाहते हैं तो इसे यूट्यूब से हटा भी सकते हैं. कंपनी ने कुछ दिन पहले एक सेटिंग्स रोलआउट की थी, जिसके जरिए यूट्यूब पर शॉर्ट्स हमेशा के लिए बंद हो जाएंगे. यह फीचर उन पैरेंट्स के लिए बड़े काम का है, जिनके बच्चों को शॉर्ट्स देखने की लत लग चुकी है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस सेटिंग की मदद से शॉर्ट्स को यूट्यूब से गायब किया जा सकता है.

Shorts देखने की लिमिट कर सकते हैं जीरो

YouTube ओपन करते ही बाकी वीडियो के साथ शॉर्ट्स भी नजर आते हैं. अगर एक बार शॉर्ट्स पर टैप हो गया तो अगले 5-10 मिनट बेकार होना तय है. यूट्यूब ऐप पर Show fewer Shorts का बटन मिलता है, लेकिन यह केवल 30 दिनों तक ही काम करता है. ऐसे में बार-बार शॉर्ट्स आपकी फीड पर आने पक्के है. पिछले साल अक्टूबर में कंपनी ने टाइम लिमिट का ऑप्शन एड किया था, जिसमें कम से कम 15 मिनट का टाइम सेट किया जा सकता था. अब कंपनी ने इस सेटिंग को बदलते हुए टाइम लिमिट को जीरो करने का ऑप्शन दे दिया है. यानी टाइम लिमिट को जीरो पर सेट करने के बाद शॉर्ट्स नहीं चलेंगे. 

टाइम लिमिट को जीरो कैसे सेट करें?

  • YouTube ओपन करें और प्रोफाइल आइकन पर टैप करें. 
  • अब गियर आइकन पर टैप कर टाइम मैनेजमेंट डैशबोर्ड में जाएं.
  • यहां डेली लिमिट में शॉर्ट फीड लिमिट का टॉगल नजर आएगा. 
  • इस पर टैप करने के बाद आपके सामने टाइम लिमिट का ऑप्शन आएगा. इसमें जीरो मिनट सेट कर लें.
  • इसके बाद ऐप को पूरी तरह बंद कर रिओपन करें.

बता दें कि अभी यह फीचर यूट्यूब मोबाइल ऐप्स के लिए अवेलेबल हुआ है. डेस्कटॉप और टीवी ऐप्स पर अभी इसे रोल आउट नहीं किया गया है और इस बारे में कंपनी की प्लानिंग की जानकारी भी अभी सामने नहीं आई है.

पैरेंट्स के पास आया स्ट्रॉन्ग वर्जन

इस फीचर की मदद से पैरेंट्स भी अपने बच्चों के टीन अकाउंट पर शॉर्ट्स की टाइम लिमिट जीरो सेट कर सकते हैं. गूगल फैमिली लिंक या यूट्यूब फैमिली सेंटर से मैनेज होने वाले टीन अकाउंट से इस टाइमर को चेंज नहीं किया जा सकेगा. इसका मतलब है कि पैरेंट्स को ज्यादा कंट्रोल मिलेंगे और बच्चे अपने अकाउंट से इस सेटिंग को बदल नहीं पाएंगे.

ये भी पढ़ें-

iPhone 18: कब होगी लॉन्चिंग से लेकर कैसा होगा कैमरा? लीक्स में सामने आ गई यह जानकारी



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։