Tech News

iPhone Duo के बाद आएगा और भी बड़ा Duo Max? रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 15, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Apple ने हाल ही में अपना पहला फोल्डेबल iPhone Duo को मार्केट में लॉन्च किया है. बता दें कि इस फोल्डेबल को कंपनी ने करीब 3 लाख रुपये की शुरूआती कीमत में बाजार में उतारा है. हालांकि, इस फोन की बिक्री अभी शुरू नहीं हुई है. इसी बीच एप्पल के एक और फोल्डेबल फोन की चर्चा शुरू हो गई है. जी हां, दरअसल, एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी जल्द ही iPhone Duo का बड़ा वर्जन यानी iPhone Duo Max को बाजार में उतार सकती है. हालांकि, कंपनी की ओर से इसको लेकर कोई आधिकारीक पुष्टि नहीं की गई है.

रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Bloomberg के मार्क गुरमन की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया गया है कि Apple ने अपने फोल्डेबल फोन के नाम के लिए Duo चुना है जिससे कंपनी के पास भविष्य में इस सीरीज को बढ़ाने की ज्यादा गुंजाइश रहती है. इसी वजह से Duo Max नाम बड़े स्क्रीन वाले फोल्डेबल मॉडल के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौजूदा iPhone Duo में फोन खोलने पर 7.6 इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10 और Dolby Vision जैसे फीचर्स हैं. फोन बंद होने पर 5.4 इंच की कवर स्क्रीन काम करती है. ऐसे में Duo Max में इससे भी बड़ा इनर डिस्प्ले देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: अमेरिका से कितना अलग है भारत में बिकने वाला iPhone 18 Pro Max? जानें अंतर

Duo SE भी हो सकता है सस्ता विकल्प

बताते चलें कि Apple अगर फोल्डेबल iPhone को ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाना चाहता है तो कंपनी इसका कम कीमत वाला वर्जन भी ला सकती है. रिपोर्ट में iPhone Duo SE की संभावना जताई गई है. इसमें मौजूदा Duo के मुकाबले कुछ प्रीमियम फीचर्स कम किए जा सकते हैं जिससे इसकी कीमत कम हो सकती है.

वहीं, कंपनी एक छोटे फोल्डेबल फोन पर भी काम कर सकती है. इसे Duo Mini नाम दिया जा सकता है और इसका डिजाइन क्लैमशेल यानी ऊपर-नीचे की तरफ मुड़ने वाले फोन जैसा हो सकता है. हालांकि, ये सभी बातें फिलहाल रिपोर्ट और अटकलों पर आधारित हैं.

भारत में iPhone Duo की कीमत

आपको बता दें कि iPhone Duo की भारत में शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है. ये कीमत 256GB मॉडल की है. वहीं इसके 512GB वेरिएंट की कीमत 3,24,900 रुपये, 1TB मॉडल की कीमत 3,74,900 रुपये और 2TB वाले टॉप मॉडल की कीमत 4,49,900 रुपये रखी गई है.

ऐसे में अगर भविष्य में Apple वास्तव में इससे बड़ा Duo Max लॉन्च करता है तो इसकी कीमत मौजूदा Duo से भी ज्यादा होने की संभावना है. फिलहाल Apple की ओर से Duo Max, Duo SE या Duo Mini को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें:

VPN हमेशा ON रखने की आदत पड़ गई है? जानें ऐसा करना सही या गलत



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।