Tech News

iPhone 18 Pro Max खरीदने के लिए कितनी सैलरी होनी चाहिए, जानें हिसाब-किताब

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 18, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारत में बिक्री शुरू हो चुकी है. दोनों फोन की प्री-बुकिंग के बाद अब आप इन्हें Apple India Store से खरीद सकते हैं. iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये है और इसे EMI के जरिए भी खरीदा जा सकता है. हालांकि, iPhone खरीदने से पहले इसकी कीमत को अपनी मासिक कमाई और बजट के हिसाब से देखना जरूरी है.

Apple 6 महीने की No Cost EMI और Instant Cashback की सुविधा भी दे रहा है. ऐसे में फोन खरीदने का फैसला लेने से पहले यह देखना बेहतर रहेगा कि आपकी सैलरी के हिसाब से हर महीने की EMI कितनी आसानी से मैनेज हो सकती है या आप पूरी रकम पर iPhone 18 Pro Max  खरीद सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि iPhone 18 Pro Max खरीदने के लिए कितनी सैलरी होनी चाहिए. 

iPhone 18 Pro Max की कीमत कितनी है?

Apple ने iPhone 18 Pro Max को 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज ऑप्शनों में लॉन्च किया है. इसका 256GB मॉडल 1,79,900 रुपये से शुरू होता है. वहीं iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है. इन दोनों मॉडल की बिक्री 18 सितंबर से शुरू हुई है. 

EMI पर iPhone 18 Pro Max  खरीदने के लिए कितनी सैलरी?

Apple India Store पर iPhone 18 Pro Max 256GB के लिए Instant Cashback के साथ EMI 28,817 रुपये प्रति महीने से शुरू होती है. ऐसे में अगर EMI को मासिक सैलरी के करीब 12 प्रतिशत तक रखना है, तो 28,817 की EMI के लिए करीब 2.40 लाख रुपये प्रति महीने की सैलरी चाहिए. अगर 15 प्रतिशत तक EMI में रखना चाहते हैं, तो करीब 1.92 लाख रुपये महीने की सैलरी चाहिए. वहीं EMI को सिर्फ 10 प्रतिशत सैलरी तक रखना चाहते हैं, तो करीब 2.88 लाख रुपये मासिक कमाई होनी चाहिए. 28,817 रुपये की EMI के हिसाब से सैलरी इस बात पर निर्भर करती है कि आप अपनी कमाई का कितना हिस्सा हर महीने EMI में रखना चाहते हैं. 

यह भी पढ़ें – iPhone 18 Proकी बिक्री शुरू, मुंबई से यूपी तक Apple स्टोर के बाहर लगी लाइनें

iPhone 18 Pro Max खरीदने के लिए कितनी सैलरी होनी चाहिए?

अगर आप iPhone 18 Pro Max को EMI की जगह पूरी रकम देकर खरीदना चाहते हैं, तो 256GB मॉडल की कीमत 1,79,900 रुपये है. ऐसे में एक आसान बजट के तौर पर 1.80 लाख रुपये या उससे ज्यादा की मासिक सैलरी होने पर फोन की कीमत आपकी एक महीने की कमाई के करीब बैठती है. 

Trade In से iPhone 18 Pro Max पर बच सकते हैं पैसे

पुराने फोन को Apple Trade In में देने से नए iPhone की कीमत और EMI दोनों कम हो सकती हैं. पुराने फोन का मॉडल और उसकी कंडीशन देखकर Apple एक्सचेंज क्रेडिट तय करता है. Apple की मौजूदा India Store जानकारी के मुताबिक, पुराने स्मार्टफोन पर करीब 4,500 रुपये से लेकर 81,500 रुपये तक का एक्सचेंज फायदा मिल सकता है. इससे नए iPhone के लिए चुकाई जाने वाली कुल रकम कम हो सकती है. 

यह भी पढ़ें – iPhone 18 Pro Max की सेल आज से, खरीदने से पहले जान लें EMI का गणित



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।