Kia Syros EV लॉन्च से पहले आई नज़र! 500 KM+ रेंज के साथ इन फीचर्स से होगी लैस


Kia ने अपनी सबसे किफायती इलेक्ट्रिक एसयूवी Syros EV को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है. हाल ही में बेंगलुरु में टीवीसी शूटिंग के दौरान ये लॉन्च से पहले ही पूरी तरह दिख गई है, जो पूरी तरह से प्रोडक्शन-रेडी वर्जन दिख रहा है. आईसीई वर्जन की पॉपुलरिटी को आगे बढ़ाते हुए ये EV मॉडल सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कंपीट करेगी.

ये टाटा नेक्सॉन EV, महिंद्रा XUV 3XO EV जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी. इसकी अनुमानित कीमत ₹15-20 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच होने की उम्मीद है, जो इसे पहले बार EV खरीदने वालों के लिए आकर्षक बनाती है. आइए इसकी संभावित डिजाइन से लेकर बैटरी, मोटर और रेंज तक की डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.

डिजाइन और इंटीरियर

सायरोस ईवी K1 प्लेटफॉर्म पर बनी है, जिसमें EV-स्पेसिफिक अपडेट्स जैसे क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल, फ्रंट लेफ्ट साइड पर चार्जिंग पोर्ट, एयरो-ऑप्टिमाइज्ड 17-इंच अलॉय व्हील्स और रिवाइज्ड बंपर्स शामिल हैं. वर्टिकल LED हेडलैंप्स, L-शेप DRLs और टॉल L-शेप टेल लैंप्स आईसीई मॉडल से कैरीओवर हैं. EV बैज और सिल्वर फिनिश इसे अलग पहचान देते हैं. ये बॉक्सी और अपराइट स्टाइल बनाए रखती है, जो भारतीय सड़कों पर प्रैक्टिकल और आकर्षक साबित होगी.

इंटीरियर प्रीमियम और फीचर-लोडेड रहेगा. डुअल 12.3-इंच डिस्प्ले (इंफोटेनमेंट और ड्राइवर क्लस्टर) के साथ 5-इंच क्लाइमेट कंट्रोल स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट और रियर सीट्स, स्लाइडिंग-रीक्लाइनिंग रियर सीट्स, 64-कलर एंबियंट लाइटिंग, हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम और वायरलेस मेन हाईलाइट्स हैं. EV-स्पेसिफिक ग्राफिक्स और सॉफ्टवेयर अपडेट्स कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाएंगे.

फीचर्स और सेफ्टी

इसमें व्हीकल टू लोड, पैडल शिफ्टर्स फॉर रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले और ओवर-द-एयर अपडेट्स शामिल होने की उम्मीद है. सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, ESC, TPMS, EPB, पार्किंग सेंसर्स और लेवल-2 ADAS (एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट) दिए जा सकते हैं. आईसीई वर्जन की 5-स्टार भारत NCAP रेटिंग EV को भी मजबूत सेफ्टी प्रदान करेगी.

बैटरी, मोटर और रेंज

इसमें दो बैटरी ऑप्शन- 42 kWh (लगभग 404-443 km ARAI रेंज) और 51.4 kWh (लगभग 490-520 km क्लेम्ड रेंज) मिल सकते हैं. दोनों फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आएंगे. छोटी बैटरी वाले वेरिएंट में करीब 135 PS पावर और 255 Nm टॉर्क, जबकि बड़ी बैटरी वाले में 171 PS तक मिल सकता है. DC फास्ट चार्जिंग से 10-80% चार्ज लगभग 30 मिनट में हो सकेगा. रियल-वर्ल्ड रेंज 380-430 km के आसपास रहने की उम्मीद है.

किआ लॉन्च के बाद 8-15 साल की बैटरी वारंटी भी दे सकती है, जो खरीदारों का कॉन्फिडेंस बढ़ाएगी. साइरोस EV किफायती कीमत, प्रीमियम फील और अच्छी रेंज के साथ EV मार्केट में मजबूत एंट्री करेगी. लॉन्च जल्द ही होने वाला है, जो इंडियन EV मार्केट को और गति देगा.



Source link