Ola EV Price Cut : 30 हजार रुपये सस्‍ता हुआ ओला का यह स्‍कूटर, ई-बाइक का रेट 35 हजार घटाया  

News Publisher
3 Min Read

नई दिल्‍ली. ओला इलेक्ट्रिक ने अपने S1 Pro+ स्‍कूटर और Roadster X+ इलेक्ट्रिक बाइक की कीमतों में भारी कटौती की है. S1 Pro+ अब 30 हजार रुपये तो रोडस्‍टर 35 हजार रुपये सस्‍ता हो गया है. दरअसल, कंपनी अब अपने इन दोनों ही प्रोडक्‍ट में स्वदेशी रूप से विकसित 4680 बैटरी सेल को इंटीग्रेट किया है. इस वजह से ही इनके दाम कम हुए है. ओला इलेक्ट्रिक ने 15 अगस्त को अपने वार्षिक ‘संकल्प’ कार्यक्रम में दाम कम करने की घोषणा की.

ओला इलेक्ट्रिक के संस्थापक और चेयरमैन भाविश अग्रवाल ने कहा अब हमारे स्कूटर का हर हिस्सा स्वदेशी है. S1 Pro+ स्‍कूटर और Roadster X+  की डिलीवरी नवरात्रि से शुरू होगी. S1 Pro+ अब ₹1,69,999 में उपलब्ध होगा, जो पहले ₹1,99,999 था. वहीं Roadster X+ की कीमत ₹2,24,000 से घटाकर ₹1,89,999 कर दी गई है.

गीगाफैक्‍ट्री हुई शुरू

ओला का यह कदम उसकी 110 एकड़ में फैली ओला गीगाफैक्ट्री के संचालन शुरू होने के बाद आया है, जिसकी शुरुआती क्षमता 5 GWh है और इसे चरणबद्ध तरीके से 100 GWh तक बढ़ाने की योजना है. वर्तमान में भारत का ईवी उद्योग लिथियम-आयन सेल के लिए चीन, ताइवान, जापान और कोरिया पर निर्भर है. ओला अब तक कोरिया की LG Chem और चीन के सप्लायर्स से सेल खरीदती रही है.

S1 Pro Sport की बुकिंग शुरू

ओला ने संकल्‍प कार्यक्रम में नया मॉडल S1 Pro Sport भी पेश किया. इसकी कीमत ₹1,49,999 है. इसकी बुकिंग से शुरू हो गई है और डिलीवरी जनवरी 2026 से शुरू होगी. यह स्कूटर 152 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ आएगा.

पहली तिमाही में हुआ घाटा

ओला इलेक्ट्रिक को FY26 की पहली तिमाही में ₹428 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ है.  वित्‍त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में कपंनी का घाटा ₹870 करोड़ था.  लेकिन यह Q1FY25 के ₹347 करोड़ के घाटे से अधिक है. चालू वितत वर्ष की पहली तिमाही में कपंनी का राजस्व घटकर ₹828 करोड़ रह गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 49.6% कम है.

कंपनी लॉन्‍च करेगी 5 लाख रुपये वाली बाइक

ओला ने संकेत दिया कि उसकी आगामी प्रीमियम फ्लैगशिप बाइक DiamondHead, जिसमें एडवांस बैटरी सेल टेक्नोलॉजी और ओला की स्वदेशी AI चिप (कृत्रिम) होगी, 2027 तक लॉन्च की जाएगी. इसकी कीमत लगभग ₹5 लाख रहने की संभावना है.

Share This Article
Follow:
Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *