Petrol Bike को Electric बना देगी यह कीट, एक चार्ज में दौड़ेगी 100 किमी, इस शख्स की PM Modi ने थपथपाई पीठ

सतीश कुमार
6 Min Read


Last Updated:

इस किट को किसी भी प्रकार की बाइक पर लगाकर आप अपनी पेट्रोल बाइक को इलेक्ट्रिक बाइक में परिवर्तित कर सकते हैं. इस किट को आप कभी भी उतार सकते हैं और बाइक के इंजन से बिना छेड़छाड़ किए इसे अपनी बाइक पर आसानी से लगा सकते हैं.

दिल्ली: इस वक्त दुनिया भर में पेट्रोल और डीजल की गाड़ियों को छोड़कर लोग इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ जा रहे हैं. इसके पीछे सबसे बड़ा कारण बताया जा रहा है कि पेट्रोल और डीजल की गाड़ियों से काफी ज्यादा प्रदूषण फैलता है और बाकी भी कहीं तरह के नुकसान होते हैं. वहीं अभी जो इलेक्ट्रिक गाड़ियां भी बाजार में सामने आ रही है उसमें भी काफी खामियां दिख रही है इसलिए लोग उन्हें खरीदने से भी बच रहे हैं. इसी को मद्देनजर रखते हुए दिल्ली के डॉ. उत्तम सिंघल ने अपनी एक कंपनी करिश्मा ग्लोबल वेंचर के अंतर्गत एक ऐसी हाइब्रिड किट विकसित की है, जिसे यदि आप किसी भी प्रकार की मोटर बाइक पर लगाते हैं, तो आप उस मोटर बाइक को इलेक्ट्रिक बाइक में परिवर्तित कर सकते हैं.

डॉ. उत्तम ने बताया कि उन्होंने इस आइडिया और इस किट पर 2022 में अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर काम शुरू किया था. उनका कहना था कि इस वक्त दुनिया भर में इलेक्ट्रिक गाड़ियां तो आ रही हैं, लेकिन उनमें किसी न किसी तरह की कोई न कोई कमी पाई जा रही है. इसी वजह से लोग फिलहाल उन्हें खरीदने से बच रहे हैं. इसलिए उन्होंने यह हाइब्रिड किट बनाई है, जिसमें कई तरह के उपकरण लगे हुए हैं. यदि आप इस किट को किसी भी प्रकार की बाइक पर लगाते हैं, तो आप अपनी पेट्रोल बाइक को इलेक्ट्रिक बाइक में परिवर्तित कर सकते हैं. उनका यह भी कहना था कि इस किट को आप कभी भी उतार सकते हैं और बाइक के इंजन से बिना छेड़छाड़ किए इसे अपनी बाइक पर आसानी से लगा सकते हैं.

एक चार्ज में चलेगी 100 किलोमीटर
डॉ. उत्तम ने यह भी बताया कि यह हाइब्रिड किट आपके घर की डोमेस्टिक पावर से ही चार्ज हो जाती है. अगर आप इस किट को 5 एम्पियर के इलेक्ट्रिक स्विच से चार्ज करेंगे तो यह 4 से 5 घंटे में चार्ज हो जाएगी. एक बार फुल बैटरी चार्ज होने के बाद यह यह किट आपकी बाइक को 80 से 100 किलोमीटर तक चला देगी. वहीं एक खूबी यह भी है कि यदि आपकी बैटरी कभी भी कहीं खत्म हो जाती है तो आप एक स्विच दबाकर इस बाइक को इलेक्ट्रिक से वापस पेट्रोल मोड पर कन्वर्ट करके अपनी बाइक को आराम से चला सकते हैं. इस किट की कीमत के बारे में डॉ. उत्तम ने बताया कि आपको यह किट दो वेरिएंट में मिलेगी. जिसमें एक की कीमत 44,000 होगी और दूसरी की कीमत 48,000 होगी. जिसे आप www.kgvl.in वेबसाइट पर जाकर खरीद सकते हैं. उनका यह भी कहना था कि इस किट के साथ उन्होंने पूरी एक बाइक भी तैयार की है, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 25 हजार से 1 लाख 50 हजार रुपये तक है.

स्टार्टअप सम्मेलन में बुलाकर मोदी जी ने की तारीफ
डॉ. उत्तम ने यह भी बताया कि उनका यह आइडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को इतना पसंद आया कि हाल ही में एक स्टार्टअप सम्मेलन में उन्हें आमंत्रित किया गया था, जहां प्रधानमंत्री ने उनकी काफी तारीफ की और इस पूरे हाइब्रिड किट मिशन को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया. वहीं उन्होंने यह भी बताया कि इस मौके पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी वहीं पर थे और उन्हें भी उनकी यह पूरी हाइब्रिड किट काफी ज्यादा पसंद आई थी. इसके अलावा भारत के परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी के आवास पर उन्होंने इस पूरी हाइब्रिड किट का विस्तृत प्रदर्शन भी किया, जिसे उन्होंने काफी पसंद किया.

डॉ. उत्तम का कहना था कि उन्होंने यह पूरा प्रोजेक्ट पेटेंट भी करवाया है और इसकी पूरी फाइल माननीय नितिन गडकरी के ऑफिस में भी आगे बढ़ रही है और इस पर पूरा काम चल रहा है. अंत में उनका यह भी कहना था कि वह जल्दी ही पूरा एक बड़ा प्लांट लगाने वाले हैं जिसमें वह जल्दी से जल्दी इन हाइब्रिड किट और पूरी हाइब्रिड कट वाली बाइक की बड़ी तादाद में प्रोडक्शन करेंगे और इसे अब वह जल्द ही कमर्शियल मार्केट में भी उतरने जा रहे हैं. उनका यह भी दावा था कि ऑटोमोबाइल के सेक्टर में इससे भारत में बड़ा बदलाव भी आएगा.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

homeauto

Petrol Bike को Electric बना देगी यह कीट, एक चार्ज में दौड़ेगी 100 किमी



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment