Toyota Urban Cruiser Hyryder देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली Hybrid SUV में से एक है. अगर आप इस महीने ऐसी ही एक कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो अभी गोल्डन चांस है! दरअसल, कंपनी जनवरी 2026 में अपनी इस 5-सीटर एसयूवी की खरीद पर बेहतरीन डिस्काउंट ऑफर कर रही है.
अगर आप इस महीने नई Toyota Hyryder खरीदते हैं, तो हजारों की बचत हो सकती है.Toyota ने अपने ग्राहकों को Hyryder के Strong Hybrid वेरिएंट की खरीद पर 55 हजार रुपये तक की छूट का ऑफर दिया है. आइए जानते हैं कि टोयोटा हायराइडर को कितने में खरीदा जा सकता है. इसके अलावा गाड़ी के माइलेज, इंटीरियर, फीचर्स, सेफ्टी और इंजन के बारे में भी जानेंग.
Toyota Hyryder पर बंपर छूट
Toyota की ओर से Urban Cruiser Hyryder की खरीद पर 55 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसमें 30 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 15 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट शामिल है. अगर आप माइल्ड हाइब्रिड वेरिएंट खरीदेंगे, तो उस पर 37,000 रुपये की छूट मिल सकती है. हालांकि, ये डिस्काउंट उपलब्ध डिस्काउंट और डीलरशिप के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है.
कीमत और वेरिएंट ऑप्शन
टोयोटा हाइराइडर की एक्स-शोरूम कीमत ₹10.95 लाख से शुरू होकर ₹19.76 लाख तक जाती है. कंपनी इसका टॉप वेरिएंट V HYBRID Dual Tone नाम से बेचती है. डीलर और शहर के अनुसार ऑन-रोड प्राइस ₹12.75 लाख से ₹22-23 लाख तक हो सकती है। इसका CNG वेरिएंट भी उपलब्ध है.
इंटीरियर और फीचर्स
हाइराइडर का इंटीरियर प्रीमियम और स्पेसियस है. केबिन में ब्लैक-ब्राउन या डार्क थीम, सॉफ्ट-टच मैटेरियल और अच्छी फिट-फिनिश मिलती है. फ्रंट सीट्स कम्फर्टेबल हैं, रियर में लेग रूम और हेड रूम पर्याप्त है. 5 सीटर SUV होने से फैमिली के लिए परफेक्ट है.
डैशबोर्ड पर 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो/एपल कारप्ले, वायरलेस चार्जिंग, ऑटो AC, क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट, कीलेस एंट्री और मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स हैं. बूट स्पेस 373 लीटर है, जो फैमिली ट्रिप्स के लिए काफी है. 2025 अपडेट में एम्बिएंट लाइटिंग और HUD (हेड्स-अप डिस्प्ले) जैसे ऑप्शनल पैकेज भी उपलब्ध हैं.
फीचर्स लिस्ट की बात करें, तो इसमें 9-इंच टचस्क्रीन, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी (55+ फीचर्स), LED हेडलाइट्स, डे-टाइम रनिंग लाइट्स, 360 डिग्री कैमरा (कुछ वेरिएंट्स), रियर पार्किंग सेंसर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ (टॉप में), वायरलेस चार्जिंग, 6-स्पीकर ऑडियो और ड्राइव मोड्स (Eco, Normal, Sport) भी शामिल है.
टोयोटा ने इसकी सेफ्टी में कोई समझौता नहीं किया है. इसके सभी वेरिएंट्स में अब 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं. इसके अलावा ग्राहक ABS के साथ EBD, ESP, हिल होल्ड कंट्रोल, रियर कैमरा, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, 360 डिग्री व्यू कैमरा और Toyota Safety Sense (प्रि-कॉलिजन सिस्टम, लेन डिपार्चर अलर्ट) शामिल है. मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर के साथ हाई ग्राउंड क्लीयरेंस (210 mm) इसे बेहतर बनाता है.
इंजन और माइलेज
हाइराइडर को तीन इंजन ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है. इसमें पहला 1.5L पेट्रोल (माइल्ड हाइब्रिड) है, जो 102 bhp पावर और 137 Nm टॉर्क देता है, जो 5-स्पीड MT या 6-स्पीड AT और AWD ऑप्शन में उपलब्ध है. दूसरा और सबसे पॉपुलर 1.5L स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन है, जो 92 bhp पेट्रोल + इलेक्ट्रिक मोटर (कंबाइंड 116 PS)के साथ e-CVT से जुड़ा है. तीसरा 1.5L CNG इंजन है, जो 87 bhp और 121 Nm प्रोड्यूस करता है, जिसे 5MT से जोड़ा गया है. क्लेम्ड माइलेज 28 KMPL तक है.

