Toyota Sales Feb 2026: Hyryder बनी नंबर-1, Glanza और Taisor की बिक्री घटी

aditisingh
3 Min Read


Toyota इंडियन मार्केट में थोड़ा सा स्ट्र्गल करती हुई नजर आ रही है. हालांकि, पिछले महीने कंपनी ने सेल में थोड़ी सी बढ़ोतरी दर्ज की है. फरवरी 2026 में इनकी कुल 30,737 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में सेल की गईं कुल 26,414 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

पिछले महीने Toyota Hyryder कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. वहीं, Hycross और Fortuner जैसी बड़ी गाड़ियों की भी मांग बढ़ी है. दूसरी ओर, Glanza और Taisor जैसी कारों की मांग घटी है. आइए, कंपनी की मॉडल वाइज सेल्स रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं.

Toyota Hyryder

लिस्ट में पहले नंबर पर टोयोटा हायराइडर है. इस 5-सीटर कार को पिछले महीने 9,359 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 4,314 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 117 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Toyota Innova/Hycross

सेल के मामले में दूसरे नंबर पर Innova/Hycross है. पिछले महीने इसकी कुल 8,703 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 8,449 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Toyota Glanza

सेल के मामले में तीसरे नंबर पर ग्लैंजा है. इस पॉपुलर हैच को पिछले महीने 3,212 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी 4,596 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 30 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

Toyota Fortuner

लिस्ट में चौथे नंबर पर फॉर्च्यूनर है. इस पॉपुलर 7-सीटर को पिछले महीने 3,076 नए कस्टमर मिले. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 2,876 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Toyota Taisor

बिक्री घटने के बावजूद भी टैसर ने कंपनी की टॉप-5 कारों वाली लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है. पिछले महीने इसकी कुल 2,854 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 3,604 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 21 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई Toyota की टॉप-5 कारों के अलावा पिछले महीने Rumion की 2,817 यूनिट, Hilux की 321 यूनिट, Camry की 203 यूनिट, Vellfire की 145 यूनिट और LC300 की मात्र 47 यूनिट बिकी हैं.



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.