Tech News

किस देश में कितने दिन काम करके खरीद पाएंगे iPhone 18 Pro Max? समझें हिसाब

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 26, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

iPhone 18 Pro  को लेकर चर्चाएं तेज हैं. इसके बार में लगातार नई जानकारी सामने आ रही है. Apple ने अभी तक नए iPhone के लॉन्च इवेंट की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कई लीक्स और रिपोर्ट्स में 9 सितंबर 2026 को संभावित लॉन्च डेट बताया जा रहा है. अगर यह तारीख सही होती है, तो iPhone 18 Pro सीरीज में पिछले मॉडल्स की तुलना में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. खासकर iPhone 18 Pro Max की कीमत को लेकर काफी चर्चा है.

वहीं iPhone की कीमत को कीमत अलग-अलग देशों में लोगों की कमाई और खरीदने की क्षमता काफी अलग होती है. इसलिए एक ही iPhone किसी देश में कुछ दिनों की कमाई में खरीदा जा सकता है, जबकि दूसरे देश में इसके लिए कई महीनों तक काम करना पड़ सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि किस देश में कितने दिन काम करके iPhone 18 Pro Max खरीद पाएंगे.

iPhone 18 Pro Max की कीमत कितनी हो सकती है?

Apple ने अभी iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की कीमत की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. हालांकि, अलग-अलग रिपोर्ट्स और लिक्स के अनुमान कीमत बढ़ने की ओर इशारा कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत करीब 1,299 डॉलर और iPhone 18 Pro Max की कीमत करीब 1,399 डॉलर हो सकती है. वहीं, 1TB वाले iPhone 18 Pro Max की कीमत मौजूदा मॉडल से करीब 300 डॉलर ज्यादा होने का अनुमान भी सामने आया है. भारत में iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत करीब 1,34,900 रुपये है. ऐसे में टैक्स, इंपोर्ट ड्यूटी और Apple की भारतीय कीमत को देखते हुए iPhone 18 Pro Max की कीमत 1.60 लाख रुपये से ऊपर जा सकती है.

किस देश में कितने दिन काम करके iPhone 18 Pro Max खरीद पाएंगे

iPhone Affordability Index 2026 के आंकड़ों के मुताबिक अलग-अलग देशों में iPhone 18 Pro Max खरीदने के लिए काम करने वाले दिनों में काफी बड़ा अंतर है. इसे खरीदने के लिए सबसे कम कामकाजी दिन स्विट्जरलैंड और लक्जमबर्ग में सिर्फ 3 दिन हैं. इसके बाद अमेरिका, बेल्जियम, डेनमार्क, नीदरलैंड और नॉर्वे में 4 दिन, जबकि फिनलैंड, कनाडा, जर्मनी, आयरलैंड, ऑस्ट्रिया और ऑस्ट्रेलिया में 5 दिन की कमाई चाहिए.

फ्रांस और स्वीडन में 6 दिन, यूके और न्यूजीलैंड में 7 दिन, साथ ही UAE, इटली और सिंगापुर में 8 दिन काम करना होगा. इसके बाद स्पेन में 9 दिन, चेकिया में 12 दिन, पोलैंड में 17 दिन, पुर्तगाल में 24 दिन, हंगरी में 27 दिन और चिली में 32 दिन लगते हैं. वहीं मलेशिया में 45 दिन, थाईलैंड में 61 दिन, ब्राजील में 77 दिन, तुर्की में 89 दिन, वियतनाम में 99 दिन और फिलीपींस में 101 दिन की कमाई चाहिए. हालांकि हर देश में काम का भार और तरीका अलग अलग हो सकता है. ये केवल सोशल मीडिया दावे हैं जो अक्सर चर्चा में रहते हैं.

भारत में कितने दिन काम करना होगा?

iPhone Affordability Index 2026 में औसत वेतन और iPhone 18 Pro की कीमत के आधार पर अलग-अलग देशों का आंकड़ा दिया गया है.  इसके मुताबिक, भारत में एक औसत कर्मचारी को iPhone 18 Pro खरीदने के लिए करीब 160 दिन काम करना पड़ेगा. जहां कुछ अमीर देशों में कुछ ही दिनों की कमाई से यह फोन खरीदा जा सकता है, वहीं भारत में इसके लिए कई महीनों की कमाई की जरूरत पड़ती है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।