Auto News

Triumph Speed 400 और Tracker 400 की घटी कीमत, फ्री एक्सेसरीज भी दे रही कंपनी

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 17, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Triumph ने त्योहारी सीजन के मौके पर अपनी पॉपुलर 400 सीरीज की दो बाइक्स- Triumph Speed 400 और Tracker 400 की कीमतों को घटा दिया है. इससे पहले कंपनी ने इस साल जून और जुलाई में इन मॉडल्स की कीमतें बढ़ाई थीं. अब कीमतों में कटौती के साथ खरीदारों को अतिरिक्त फायदा भी दिया जा रहा है. स्पीड 400 पर 6,000 रुपये और ट्रैकर 400 पर 7,000 रुपये की छूट मिल रही है.

इसके अलावा स्पीड 400 खरीदने वालों को 6,500 रुपये की फ्री एक्सेसरीज भी दी जा रही हैं. ये ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध है. ट्रायम्फ की 400 रेंज में फिलहाल छह मॉडल उपलब्ध हैं और सेगमेंट में इसकी बिक्री काफी अच्छी चल रही है. 350 से 450 सीसी कैटेगरी में ट्रायम्फ की बाइक्स अच्छे रैंक पर हैं. प्राइस कट होने से इन मॉडल्स की मांग और बढ़ने की उम्मीद है.

नई कीमतें और ऑफर की डिटेल्स

स्पीड 400 की नई कीमत अब 2.34 लाख रुपये हो गई है, जो जून 2026 के लेवल पर आ गई है. ट्रैकर 400 की कीमत घटाकर 2.42 लाख रुपये कर दी गई है, जो जून में 2.46 लाख रुपये थी. स्पीड 400 पर विंडस्क्रीन, टैंक पैड और नी पैड जैसी एक्सेसरीज मुफ्त मिलेंगी. बाकी मॉडल्स की कीमतें पहले जैसी ही हैं. सबसे सस्ती स्पीड टी4 है, जो 2.09 लाख रुपये से शुरू होती है. स्क्रैम्बलर 400एक्स को 2.65 लाख, थ्रक्सटन 400 को 2.75 लाख और स्क्रैम्बलर 400एक्ससी को 2.99 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है.

Triumph 400 रेंज और इंजन स्पेसिफिकेशन्स

ट्रायम्फ ने पहले 398 सीसी इंजन वाली बाइक्स बनाई थीं, लेकिन नई जीएसटी रेट का फायदा उठाने के लिए अब 349 सीसी लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन लगाया गया है. स्ट्रोक कम करके क्षमता घटाई गई है, फिर भी नाम में ‘400’ बरकरार रखा गया है. पावर में थोड़ा अंतर है. स्पीड टी4 में 29 पीएस और 31 एनएम टॉर्क मिलता है, जबकि स्पीड 400 में 37 पीएस और 32 एनएम. थ्रक्सटन 400 में 40 पीएस तक की पावर है. सभी मॉडल्स में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है.

फीचर्स और फ्यूचर प्लान

ये बाइक्स ट्यूबलर स्टील फ्रेम, 43 एमएम यूएसडी फ्रंट फोर्क्स, गैस चार्ज्ड रियर मोनोशॉक, 300 एमएम फ्रंट और 230 एमएम रियर डिस्क ब्रेक के साथ डुअल-चैनल एबीएस से लैस हैं. ट्रैक्शन कंट्रोल, ऑल-एलईडी लाइटिंग, राइड-बाय-वायर थ्रॉटल,असिस्ट एंड स्लिपर क्लच, टाइप-सी यूएसबी पोर्ट और एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसे फीचर्स उपलब्ध हैं.

कंपनी बोनविले 400 पर भी काम कर रही है, जो रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की टक्कर में आएगी और 2026 में लॉन्च हो सकती है. त्योहारी ऑफर के साथ ट्रायम्फ ने खरीदारों को आकर्षक मौका दिया है.



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।