Two Wheeler Sales Jan 2026: भारत, दुनिया का सबसे बड़ा टू-व्हीलर मार्केट है. यहां डेली कम्यूटिंग के लिए तमाम 100 सीसी बाइक से लेकर बड़ी और लीटर क्लास मोटरसाइकिल भी उपलब्ध हैं. मार्केट में हर महीने लाखों टू-व्हीलर बिकते हैं, जिनें स्कूटर का भी बड़ा योगदान होता है.
Honda टू-व्हीलर
लिस्ट में पहले नंबर पर होंडा है. इसे पिछले महीने कुल 5,74,711 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 4,44,847 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 29.13 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है. इस तरह होंडा ने हीरो को पीछे छोड़ दिया है.
Hero MotoCorp
बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर हीरो है. पिछले महीने इसकी कुल 5,57,971 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 4,42,873 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 25.97 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
TVS Motor
सेल के मामले में तीसरे नंबर पर टीवीएस है. इसे पिछले महीने कुल 4,94,195 नए कस्टमर मिले हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 3,87,671 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 27.48 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Bajaj Auto
सेल में बढ़ोतरी की दम पर बजाज चौथे स्थान पर है. पिछले महीने इसने कुल 4,06,295 यूनिट सेल की हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 3,28,413 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 23.71 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Suzuki टू-व्हीलर
सुजुकी भी टॉप-5 कंपनियों की लिस्ट में आ गई है. इसने पिछले महीने कुल 1,25,786 यूनिट बेचे हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं कुल 1,08,921 टू-व्हीलर के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 15.48 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Royal Enfield
रॉयल एनफील्ड की सेल भी बढ़ी है. इन्होंने पिछले महीने कुल 1,04,322 यूनिट सेल की हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 91,132 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 14.47 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
आपको बता दें कि ऊपर बताई गई बिक्री रिपोर्ट में डोमेस्टिक सेल और एक्सपोर्ट दोनों शामिल है. लगातार नंबर वन पर रहने वाली Hero MotoCorp को साल 2026 के पहले महीने ही Honda टू-व्हीलर ने पछाड़ दिया है. वहीं, Suzuki ने RE को पीछे छोड़ते हुए टॉप-5 की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है.

