UP Scholarship 2026-27 Application Link: उत्तर प्रदेश में गरीब परिवारों के बच्चों के लिए स्कॉलरशिप पाने का आखिरी मौका है। जिन स्टूडेंट्स ने अभी पोस्ट-मैट्रिक अदर देन इंटमीडिएट के लिए आवेदन नहीं किया है, वे बिना किसी देरी के आवेदन कर सकते हैं। क्योंकि आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है।
उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी खुली है। यह ‘पोस्ट-मैट्रिक अदर देन इंटरमीडिएट’ स्कॉलरशिप (जिसे ‘दशमोत्तर’ श्रेणी भी कहा जाता है) के तहत आवेदन करने वाले छात्रों के लिए है। इस श्रेणी के लिए आवेदन विंडो 15 सितंबर, 2026 को खुली थी। रिन्यूअल (नवीनीकरण) वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर, 2026 है। नए उम्मीदवार 31 अक्टूबर, 2026 तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।
कौन कर सकता है अप्लाई?
यूपी में अलग-अलग स्तर पर गरीब परिवारों के होनहार बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप दी जाती है। प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप 9वीं और 10वीं के छात्रों के लिए, पोस्ट मैट्रिक इंटरमीडिएट 11वीं और 12वीं के लिए और पोस्ट मैट्रिक अदर देन इंटमीडिएट स्कॉलरशिप ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन, डिप्लोमा, ITI और अन्य योग्य कोर्स करने वाले छात्रों के लिए है।
वर्तमान में पोस्ट-मैट्रिक अदर देन इंटरमीडिएट स्कॉलरशिप के आवेदन चल रहे हैं। यह स्कॉलरशिप योजना सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अल्पसंख्यक समुदायों के योग्य छात्रों के लिए है, बशर्ते वे पात्रता शर्तों को पूरा करते हों।
कैसे करें अप्लाई?
- आधिकारिक UP स्कॉलरशिप पोर्टल scholarship.up.gov.in पर जाएं।
- आवश्यक ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन’ (OTR) प्रक्रिया पूरी करें (जहां लागू हो)।
- संबंधित स्कॉलरशिप कैटेगरी चुनें।
- ‘फ्रेश’ (नया) या ‘रिन्यूअल’ (नवीनीकरण) आवेदन विकल्प चुनें।
- मांगी गई जरूरी डिटेल्स ध्यान से भरें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म जमा करें।
- जमा किए गए आवेदन का प्रिंटआउट लें।
- फॉर्म और डॉक्यूमेंट्स की हार्ड कॉपी संबंधित संस्थान में जमा करें।
यूपी स्कॉलरशिप के लिए अभी अप्लाई करने के लिए इस Application Link पर क्लिक करें-
यूपी स्कॉलरशिप की रकम कब और कैसे मिलेगी?
जमा करने के बाद, आवेदनों को वेरिफिकेशन प्रोसेस से गुजरना होगा। इसमें संस्थान और अन्य संबंधित अधिकारी शामिल होते हैं। योग्य और मंजूरी पाए छात्रों को स्कॉलरशिप की रकम सीधे उनके बैंक अकाउंट में ‘डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर’ (DBT) के जरिए मिलती है। नए और रिन्यूअल स्कॉलरशिप के पैसे जनवरी 2027 तक भेजे जा सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जरूरी जानकारी को ध्यान से पढ़ें।
1 thought on “UP Scholarship 2027: पढ़ाई के लिए पैसे की टेंशन नहीं, यूपी स्कॉलरशिप के लिए फटाफट करें अप्लाई, ये है योग्यता”
Comments are closed.