CBSE Board Exams Private Students Registration: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने क्लास 10 और क्लास 12 की 2026-27 बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्राइवेट कैंडिडेट्स से परीक्षा फाॅर्म जमा करने को कहा है। बोर्ड ने 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए क्लास 10 और क्लास 12 की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले प्राइवेट कैंडिडेट्स के लिए अलग-अलग नोटिस जारी किए हैं। कैंडिडेट्स को CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा करना होगा।
अप्लाई करने से पहले कैंडिडेट्स को कैटेगरी के हिसाब से योग्यता की शर्तें और निर्देश देख लेने चाहिए। फाॅर्म ऑनलाइन जमा करना होगा और कैंडिडेट्स को अपनी पर्सनल, परीक्षा और विषय से जुड़ी जानकारी ध्यान से देनी होगी। यहां पूरी डिटेल दी जा रही है।
8 अक्टूबर से CBSE 10वीं-12वीं के फाॅर्म जमा कर सकते हैं
सीबीएसई क्लास 10 और 12 के लिए परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन जमा करने की प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। बिना लेट फीस के फाॅर्म जमा करने और परीक्षा फीस भरने की आखिरी तारीख 23 अक्टूबर 2026 है। रजिस्ट्रेशन की सुविधा कुछ खास कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए उपलब्ध है।
इनमें वे छात्र शामिल हैं जिन्हें 2026 की बोर्ड परीक्षा में ‘एसेंशियल रिपीट’ (Essential Repeat) घोषित किया गया था, वे कैंडिडेट्स जो 2026 की मुख्य या सप्लीमेंट्री परीक्षाओं में ‘कम्पार्टमेंट’ (Compartment) कैटेगरी में रखे गए थे और वे कैंडिडेट्स जिन्हें पिछले सालों की परीक्षाओं में फेल या ‘एसेंशियल रिपीट’ घोषित किया गया था।
30 अक्टूबर 2026 तक है टाइम, जानें पूरी प्रक्रिया
जो छात्र पास हो चुके हैं और एक या ज्यादा विषयों में अपना परफॉर्मेंस बेहतर करना चाहते हैं तो वे भी CBSE की योग्यता शर्तों के आधार पर अप्लाई कर सकते हैं। पात्रता के नियम कैंडिडेट की कैटेगरी और क्लास के हिसाब से अलग-अलग होते हैं।
जो कैंडिडेट्स रेगुलर डेडलाइन तक फाॅर्म नहीं भर पाते हैं तो वे 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच 2,000 रुपये की लेट फीस देकर अपने फाॅर्म जमा कर सकते हैं। 30 अक्टूबर 2026 के बाद कोई फाॅर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। क्लास 12 के नोटिस में सीबीएसई के नियमों के तहत ‘एसेंशियल रिपीट’, ‘कम्पार्टमेंट’, ‘फेल/एसेंशियल रिपीट’ और ‘इम्प्रूवमेंट’ कैटेगरी वाले कैंडिडेट्स सहित सभी पात्र कैटेगरी शामिल हैं।
भारत में प्रैक्टिकल विषयों की परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स को हर प्रैक्टिकल विषय के लिए 160 रुपये देने होंगे, जबकि लागू होने पर अतिरिक्त विषय के लिए फीस 320 रुपये है। प्राइवेट कैंडिडेट की परीक्षाएं 2026-27 सेशन के लिए CBSE बोर्ड परीक्षाओं के साथ ही आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने कैंडिडेट्स को सलाह दी है कि वे अपने फाॅर्म जमा करने से पहले पात्रता की शर्तों और निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।
ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए डायरेक्ट लिंक