दिल्ली मेट्रो को राजधानी की लाइफलाइन कहा जाता है. रोजाना लाखों लोग इसमें सफर करते हैं और उम्मीद करते हैं कि सफर आरामदायक और सुरक्षित रहेगा. लेकिन कभी-कभी छोटी सी कहासुनी भी ऐसा रूप ले लेती है कि पूरा डिब्बा अखाड़ा बन जाता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दिल्ली मेट्रो के अंदर दो यात्रियों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि मामला लात घूंसे तक पहुंच गया. आसपास खड़े लोग बीच-बचाव करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं, लेकिन गुस्सा इस कदर बढ़ चुका था कि दोनों एक-दूसरे पर टूट पड़े. यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है.
दिल्ली मेट्रो में जमकर चले लात घूंसे
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो के एक कोच में अचानक हंगामा शुरू हो जाता है. दो युवक आपस में भिड़ते नजर आते हैं. पहले बहस होती है और फिर देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो जाती है. एक युवक दूसरे को पकड़कर धक्का देता है और फिर दोनों के बीच धक्का-मुक्की तेज हो जाती है. मेट्रो के अंदर मौजूद अन्य यात्री घबरा जाते हैं. कुछ लोग बीच में आकर दोनों को अलग करने की कोशिश करते हैं. वीडियो में साफ दिखाई देता है कि एक शख्स दूसरे को पकड़कर नीचे की ओर झुकाता है जबकि दूसरा खुद को छुड़ाने की कोशिश करता है. माहौल कुछ देर के लिए पूरी तरह तनावपूर्ण हो जाता है.
Kalesh b/w Two corporate employees inside Kaleshi Metro pic.twitter.com/r7Y45DHKOz
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) February 22, 2026
दिल्ली मेट्रो लगातार करता है अपील
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन बार-बार यात्रियों से अपील करता है कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी विवाद की स्थिति में स्टाफ को सूचित करें. मेट्रो में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते हैं और सीसीटीवी कैमरे भी लगे होते हैं. ऐसे में इस तरह की घटनाएं सवाल खड़े करती हैं कि सार्वजनिक परिवहन में धैर्य और अनुशासन कितना जरूरी है. वीडियो को लेकर अब यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: शादी के स्टेज पर डाउट सॉल्व करने पहुंच गया स्टूडेंट, मैडम के रिएक्शन ने लूट लिया इंटरनेट
यूजर्स बोले, दिल्ली नहीं कलेशी मेट्रो है
वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है. एक और यूजर ने लिखा…मेट्रो में ऐसे लोगों की आवाजाही पर रोक लगे. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…दिल्ली मेट्रो नहीं कलेशी मेट्रो है.
यह भी पढ़ें: यूपी में पालतू जानवर को लेकर छिड़ी बहस, दुल्हन ने पालतू कुत्ते को पीटने पर तोड़ी शादी, मामला हुआ वायरल

