ये हैं देश की सबसे सस्ती 6 एयरबैग वाली कार, कीमत मात्र ₹3,69,900 से शुरू

सतीश कुमार
3 Min Read


Most Affordable Cars with 6 Airbags in India: मौजूदा समय में नई कार खरीदते समय लोग सेफ्टी को सबसे आगे रखते हैं. देश कार कंपनियों ने भी ग्राहकों के इस अप्रोच को ध्यान में रखते हुए सस्ती गाड़ियों तक को बेहतर सेफ्टी फीचर्स के साथ पेश करना शुरू कर दिया है. अपने इस लेख में हम आपके लिए 3 सबसे सस्ती कारों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो 6 एयरबैग के साथ आती हैं.

हमारी इस लिस्ट में Maruti Suzuki Alto K10, Maruti Suzuki Celerio और Maruti Suzuki Wagon R का नाम शामिल है, जो बेस वेरिएंट से ही 6 एयरबैग (ड्राइवर, पैसेंजर, साइड और कर्टन) के साथ आती हैं. अगर आपका बजट 5 लाख रुपये से कम है और आप सेफ्टी से कोई कंप्रोमाइज नहीं करना चाहते हैं, तो इनमें से किसी एक गाड़ी को चुन सकते हैं. आइए, इनकी कीमत और खासियत के बारे में जानते हैं.

Maruti Suzuki Alto K10

ये भारत की सबसे सस्ती 6 एयरबैग्स वाली कार है. इसकी कीमत मात्र ₹3,69,900 से शुरू होती है. ये छोटी, फ्यूल-एफिशिएंट कार है, जिसमें 1.0-लीटर इंजन है, जो 24-25 kmpl तक माइलेज देता है. सभी वेरिएंट्स में अब 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं. साथ में ABS, EBD और रिवर्स पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स हैं. बजट में सेफ्टी चाहने वालों के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है.

Maruti Suzuki Celerio

ये ऑल्टो के मुकाबले थोड़ी बड़ी और प्रैक्टिकल हैचबैक है. सेलेरिओ की एक्स-शोरूम कीमत ₹4.70 लाख से शुरू होकर ₹7.37 लाख तक जाती है. इसमें 1.0-लीटर इंजन है, जो बेहतरीन माइलेज (26 kmpl तक) देता है. स्पेस अच्छा है, इंटीरियर सिंपल लेकिन कम्फर्टेबल. 6 एयरबैग्स के साथ ABS, EBD और हाई सेफ्टी रेटिंग इसे फैमिली के लिए अच्छा ऑप्शन बनाती है.

Maruti Suzuki Wagon R

ये टॉल बॉय डिजाइन वाली पॉपुलर फैमिली कार है. वैगन आर की शुरूआती कीमत ₹4.99 लाख से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए ₹6.95 लाख तक जाती है. इसे 1.0-लीटर या 1.2-लीटर इंजन ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है और माइलेज 22-25 kmpl के करीब है. ज्यादा हेडरूम और बूट स्पेस मिलता है, जो फैमिली के लिए बेस्ट ऑप्शन है.

हमारी सलाह: ये तीनों कारें मारुति की लो-मेंटेनेंस, हाई रीसेल वैल्यू और अच्छे सर्विस नेटवर्क के साथ आती हैं. अगर आपका बजट 5-6 लाख रुपये तक ही है, तो ये सबसे किफायती और सुरक्षित विकल्प हैं. अल्टो K10 सबसे सस्ती है, जबकि वैगन आर ज्यादा स्पेस देती है. खरीदने से पहले अपनी जरूरत और बजट का संतुलन बनाएं, फिर इनमें से किसी एक को चुना जा सकता है.



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment