आज के समय में Earbuds केवल गाने सुनने तक सिमित नहीं रह गए है. इनका इस्तेमान गेमिंग, ऑनलाइन मीटिंग, वीडियो कॉल जैसे अन्य जरूरी कामों में किया जाता है. वहीं लंबे समय तक काम करने वालों को अच्छे और आरामदायक Earbuds की आवश्यकता होती है. Earbuds लेने के साथ ही बजट के भी ध्यान में रखना बेहद जरूरी है. ऐसे में अगर आप भी 2500 के बजट में Earbuds लेना चाहते हैं, तो यह रहे आपके लिए Earbuds के कुछ बेहतरीन विकल्प. जिनमें आपको मिलेंगे Active Noise Cancellations, बेहतर कनेक्टिविटी और लॉन्ग बैटरी लाइफ जैसे कुछ बढ़िया फिचर्स.
OnePlus Nord Buds 3R
2,000 रुपये के आसपास की कीमत में OnePlus Nord Buds 3R आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं. इसमें Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी और लंबी बैटरी लाइफ मिलती है. यह विकल्प पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जो म्यूजिक, वीडियो और रोजाना की कॉलिंग के लिए ईयरबड्स चाहते हैं.
realme Buds T310
अगर आप ANC और बेहतर साउंड क्वालिटी चाहते हैं, तो realme Buds T310 आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं. इसमें Bluetooth 5.4 और Active Noise Cancellation मिलता है. इसकी कीमत आमतौर पर लगभग 2,100 के आसपास देखी जाती है. ANC की मदद से आसपास के शोर को कम करने में मदद मिलती है, इसलिए यात्रा या भीड़भाड़ वाली जगहों पर यह फीचर उपयोगी होता है.
CMF Buds 2a
2500 के बजट में CMF Buds 2a भी एक शानदार विकल्प है. इसकी कीमत करीब 2,200 के आसपास है और इसमें ANC के साथ Bluetooth 5.4 और माइक्रोफोन मिलता है. अगर आपका फोकस नए डिजाइन, ANC और रोजमर्रा के इस्तेमाल पर है, तो यह मॉडल आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें – बारिश में भीग गया फोन? भूलकर भी तुरंत न लगाएं चार्जर, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
boAt Nirvana Ion ANC
अगर आप कम बजट में बेहतर ANC चाहते हैं, तो boAt Nirvana Ion ANC भी आपके लिए सही है. इसकी कीमत लगभग 2,000 बताई जाती है. इसमें Bluetooth 5.2, Active Noise Cancellation और माइक्रोफोन मिलता है. यह उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है जो 2,000 के आसपास अच्छे ANC वाला ईयरबड्स खरीदना चाहते हैं.
Noise Buds N1
वहीं अगर आपका बजट 1,000 के आसपास ही है, तो Noise Buds N1 आपके लिए एक किफायती विकल्प हो सकता है. इसकी कीमत करीब 999 है. इसमें Bluetooth 5.3 और माइक्रोफोन दिया गया है. इसकी खासियत यह है कि कम कीमत में आपको वायरलेस डिजाइन का फायदा मिल जाता है.
यह भी रखें ध्यान
हमेशा ऐसे Earbuds का चुनाव करें, जो स्टाइल और डिजाइन के साथ आपके लिए पहनने में कम्फरटेबेल भी हो. वहीं हमेशा हल्के Earbuds का चुनाव करें जिससे वे पहनने पर भारी न लगे और कान में दर्द जैसी समस्या न हो. सिलिकॉन टिप्स वाले Earbuds कान से बार-बार गिरते नहीं हैं.
यह भी पढ़ें – ChatGPT हिस्ट्री डिलीट करने पर डेटा कहां जाता है? समझें AI चैट का पूरा सिस्टम