Toyota Kirloskar Motor ने जुलाई 2026 में काफी अच्छी बिक्री की है. कंपनी के टॉप-5 मॉडल्स में इनोवा/हाइक्रॉस, हाइराइडर, ग्लान्जा, फॉर्च्यूनर और रूमियन शामिल हैं. कुल मिलाकर इन मॉडल्स ने अच्छा प्रदर्शन किया. जहां कुछ मॉडल्स में सालाना आधार पर अच्छी वृद्धि दर्ज हुई, वहीं कई पॉपुलर मॉडल्स में गिरावट देखने को मिली. इनोवा + हाइक्रॉस ने सबसे ज्यादा बिक्री के साथ अपनी लीडरशिप बरकरार रखी, जबकि रूमियन ने सबसे तेज ग्रोथ दर्ज की.
हाइब्रिड और एमपीवी सेगमेंट में टॉयोटा की मजबूत पकड़ बनी हुई है, लेकिन कुछ मॉडल्स को बाजार की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. ये आंकड़े भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में बदलते ट्रेंड और कस्टमर प्रेफरेंस को दिखाता है. कुल बिक्री में स्टेबिलिटी बनाए रखने के लिए कंपनी को नई रणनीतियों पर ध्यान देने की जरूरत है. आइए कंपनी की मॉडल-वाइज़ सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.
Toyota Innova/Hycross
जुलाई 2026 में इनोवा + हाइक्रॉस की बिक्री 9,976 यूनिट रही, जो पिछले साल के 9,119 यूनिट से 9 प्रतिशत अधिक है. ये टोयोटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी हुई है. एमपीवी सेगमेंट में इसकी मजबूत मांग जारी है. फैमिली कार के रूप में इसकी पॉपुलरिटी और हाइब्रिड विकल्प ने इसे टॉप पर बनाए रखा.
Toyota Hyryder
हाइराइडर की बिक्री जुलाई 2026 में 7,187 यूनिट रही, जो जुलाई 2025 के 8,814 यूनिट से 18 प्रतिशत कम है. एसयूवी सेगमेंट में जबरदस्त कंपटीशन के कारण इसकी मांग में गिरावट आई है. फिर भी ये टॉयोटा के टॉप-5 में दूसरे स्थान पर बनी हुई है और हाइब्रिड तकनीक के कारण ग्राहकों में पॉपुलर है.
Toyota Glanza
ग्लान्जा ने जुलाई 2026 में 4,461 यूनिट की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के 5,019 यूनिट से 11 प्रतिशत कम है. हैचबैक सेगमेंट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और नई एंट्री के कारण इसकी बिक्री प्रभावित हुई है. फिर भी ये किफायती और फीचर-रिच कार के रूप में कई ग्राहकों की पसंद बनी हुई है.
Toyota Fortuner
फॉर्च्यूनर की बिक्री जुलाई 2026 में 3,189 यूनिट रही, जो पिछले साल के 3,233 यूनिट से महज 1 प्रतिशत कम है. प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में ये मॉडल स्टेबल परफॉरमेंस दिखा रहा है. मजबूत बिल्ड क्वालिटी और ऑफ-रोड क्षमता के कारण इसकी मांग बनी हुई है.
Toyota Rumion
रूमियन ने जुलाई 2026 में 2,632 यूनिट की बिक्री की, जो जुलाई 2025 के 576 यूनिट से 357 प्रतिशत की जबरदस्त वृद्धि है. एमपीवी सेगमेंट में नई एंट्री के रूप में इसने शानदार प्रदर्शन किया है. किफायती कीमत और स्पेस के कारण इसकी मांग तेजी से बढ़ी है.
ऊपर बताई गई कंपनी की टॉप-5 कारों के अलावा पिछले महीने Taisor की 2,470 यूनिट, Ebella की 283 यूनिट, Camry की 205 यूनिट, Vellfire की 72 यूनिट, LC300 की 28 यूनिट और Hilux की मात्र 13 यूनिट बिकी हैं. इस तरह कंपनी की कुल 30,516 यूनिट बिकी हैं, जो जुलाई 2025 में बिकी 29,159 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.