Last Updated:
Royal Enfield Himalayan 440 Price : हिमालयन 440 बाजार में आ गई है. इसकी कीमत हिमालयन 450 के मुकाबले ₹79,000 सस्ती है. दमदार इंजन और 6 स्पीड गियर के साथ ही इस एडवेंचर बाइक में कंपनी ने कई धांसू फीचर भी दिए हैं.
Himalayan 440 में 6-स्पीड गियरबॉक्स है.
नई दिल्ली. रॉयल एनफील्ड ने अपनी बहुप्रतीक्षित Himalayan 440 को बाजार में उतार दिया है. स्क्रैम 440 के प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई यह मोटरसाइकिल ओरिजिनल हिमालयन के उसी रफ-एंड-टफ डीएनए के साथ आई है, जिसने पहाड़ों के रास्तों पर अपनी अलग पहचान बनाई थी. मॉडर्न टच, मस्कुलर अपील और नए फीचर्स के साथ यह एडवेंचर बाइक सीधे तौर पर उन राइडर्स को टारगेट करती है जो बिना जेब पर ज्यादा बोझ डाले हर तरह के रास्तों पर सफर करना चाहते हैं.
इस नई ऑफ-रोडर में 443cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन है जो 25.4 PS की मैक्सिमम पावर और 34 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी ने इसे टॉप स्पीड से ज्यादा लो-एंड और मिड-रेंज टॉर्क देने के लिए ट्यून किया है, ताकि पथरीले रास्तों, खड़ी चढ़ाइयों और कीचड़ भरे ट्रैक पर बाइक को भरपूर पुल मिले. Himalayan 440 में 6-स्पीड गियरबॉक्स है. यह लंबी दूरी के हाईवे टूरिंग के दौरान क्रूजिंग को वाइब्रेशन-फ्री बना देता है. यानी यह बाइक शहर के ट्रैफिक से लेकर लद्दाख के दर्रों तक हर जगह परफेक्शन के साथ दौड़ सकती है.
हिमालयन 440 कीमत (Royal Enfield Himalayan 440 Price)
रॉयल एनफील्ड Himalayan 440 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹2.29 लाख है. यह मौजूदा हिमालयन 450 से ₹79,000 सस्ती है. स्क्रैम 440 से यह केवल ₹5,000 सस्ती मिलेगी. किफायती दाम में असली एडवेंचर का मजा देने वाली यह बाइक मस्टैंग ब्राउन, नेलोंग व्हाइट और सेला ब्लैक कलर में आपको मिलेगी.
रॉयल एनफील्ड Himalayan 440 स्पेसिफिकेशन
| इंजन | 443सीसी, सिंगल-सिलेंडर, एयर-ऑयल-कूल्ड |
|---|---|
| अधिकतम पावर | 25.4 पीएस @ 6,250 rpm |
| अधिकतम टॉर्क | 34 Nm @ 4,000 rpm |
| गियरबॉक्स | 6-स्पीड |
| फ्यूल टैंक कैपेसिटी | 15 लीटर |
| कर्ब वेट | 199 किलोग्राम |
| ग्राउंड क्लियरेंस | 220 मिलीमीटर |
| व्हील साइज़ | आगे 21-इंच, पीछे 17-इंच |
| फ्रंट सस्पेंशन | 41 मिलीमीटर टेलीस्कोपिक फोर्क (200 मिलीमीटर व्हील ट्रैवल) |
डिस्क ब्रेक के साथ डुअल-चैनल ABS
रॉयल एनफील्ड Himalayan 440 आगे 21-इंच और पीछे 17-इंच के स्पोक व्हील्स दिए गए हैं, जिन पर 90-सेक्शन फ्रंट और 120-सेक्शन रियर डुअल-परपस ट्यूब टायर चढ़े हैं. उबड़-खाबड़ गड्ढों को झेलने के लिए बाइक में 200 मिमी व्हील ट्रैवल वाला टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और 180 मिमी व्हील ट्रैवल वाला रियर मोनोशॉक सस्पेंशन लगया गया है. दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक के साथ डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड रखा गया है. ऑल-एलईडी लाइटिंग सेटअप, डिजिटल इनसेट वाला एनालॉग स्पीडोमीटर और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन वाला ट्रिपर पॉड भी इसमें लगा है.
About the Author
रुली बिश्नोई मीडिया इंडस्ट्री में 20 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं और बिजनेस वर्टिकल में काम करते हैं. यहां वे बिजनेस जगत के मुश्किल आंकड़ों …
और पढ़ें