Տեխնիկական նորություններ

गर्मी में फोन-लैपटॉप बन सकते हैं टाइम बम! इन आसान टिप्स से बचाएं अपने महंगे डिवाइसेस

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 13, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • सॉफ्टवेयर अपडेट करें, बैटरी को 20-90% के बीच रखें।

Tech Tips: जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है वैसे-वैसे हमारे रोज़मर्रा के गैजेट्स फोन, लैपटॉप और टैबलेट पर भी इसका असर साफ दिखने लगता है. तेज गर्मी में ये डिवाइसेस जल्दी गर्म हो जाती हैं जिससे उनकी परफॉर्मेंस घटती है और कभी-कभी गंभीर नुकसान का खतरा भी पैदा हो जाता है. कई मामलों में ओवरहीटिंग बैटरी को नुकसान पहुंचा सकती है जो आगे चलकर खतरनाक भी साबित हो सकती है.

ओवरहीटिंग क्यों बनती है समस्या

गर्मियों में बाहर का तापमान पहले से ही ज्यादा होता है ऐसे में जब हम अपने फोन या लैपटॉप का लगातार इस्तेमाल करते हैं तो उनकी अंदरूनी गर्मी और बढ़ जाती है. खासकर गेमिंग, वीडियो एडिटिंग या लंबी वीडियो कॉलिंग के दौरान डिवाइस ज्यादा गर्म होती है. अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो इससे बैटरी लाइफ कम हो सकती है सिस्टम स्लो हो सकता है और डिवाइस अचानक बंद भी हो सकती है.

सीधी धूप से रखें दूर

गर्मी में सबसे जरूरी बात है कि अपने गैजेट्स को सीधे धूप में रखने से बचाएं. अक्सर लोग फोन को कार के डैशबोर्ड पर या खिड़की के पास छोड़ देते हैं जिससे डिवाइस का तापमान बहुत तेजी से बढ़ जाता है. यह आदत डिवाइस के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकती है.

चार्जिंग के दौरान बरतें सावधानी

चार्जिंग के समय फोन या लैपटॉप सामान्य से ज्यादा गर्म होता है. ऐसे में कोशिश करें कि डिवाइस को ठंडी और हवादार जगह पर चार्ज करें. साथ ही, चार्जिंग के दौरान भारी ऐप्स या गेम्स का इस्तेमाल करने से बचें क्योंकि इससे हीट और बढ़ जाती है.

कवर और वेंटिलेशन का ध्यान रखें

फोन के कवर या लैपटॉप के बैग भी गर्मी को रोक सकते हैं. अगर आपका फोन ज्यादा गर्म हो रहा है तो कवर हटा देना बेहतर रहता है. वहीं लैपटॉप इस्तेमाल करते समय उसे हमेशा सपाट और हवादार सतह पर रखें ताकि उसकी गर्मी आसानी से बाहर निकल सके.

बैटरी की देखभाल है जरूरी

गर्मी में बैटरी सबसे ज्यादा प्रभावित होती है. कोशिश करें कि बैटरी को 20% से नीचे और 80-90% से ऊपर लंबे समय तक न रखें. साथ ही, हमेशा ओरिजिनल या अच्छी क्वालिटी का चार्जर ही इस्तेमाल करें ताकि बैटरी सुरक्षित रहे.

सॉफ्टवेयर अपडेट भी है जरूरी

कई बार कंपनियां सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए हीट मैनेजमेंट को बेहतर बनाती हैं. इसलिए अपने डिवाइस को समय-समय पर अपडेट करते रहना चाहिए. इससे न सिर्फ परफॉर्मेंस सुधरती है बल्कि ओवरहीटिंग की समस्या भी कम होती है. गर्मी के मौसम में थोड़ी सी लापरवाही आपके महंगे गैजेट्स को नुकसान पहुंचा सकती है. सही देखभाल और छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर आप अपने फोन, लैपटॉप और टैबलेट को सुरक्षित रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

अब रेस्तरां में Google आपके लिए बुक करेगा टेबल! कमाल का है नया AI फीचर, जानें कैसे करें यूज?



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։