Տեխնիկական նորություններ

53000 रुपये तक सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, कैसे मिलेगा इतना डिस्काउंट?

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 13, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • iPhone 17 Pro पर 50,000 रुपये से ज्यादा की छूट मिल रही है।
  • विजय सेल्स पर ऐप्पल डेज सेल में भारी छूट उपलब्ध है।
  • एक्सचेंज ऑफर के तहत iPhone 15 बदलने पर 45,000 रुपये तक की छूट।
  • Google Pixel 10 पर भी फ्लिपकार्ट पर आकर्षक छूट मिल रही है।

iPhone 17 Pro Discount: ऐप्पल के फ्लैगशिप डिवाइस iPhone 17 Pro को एकदम सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है. अगर आप महंगी कीमत के कारण अभी तक यह आईफोन नहीं खरीद पाए हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका आ गया है. अभी इस आईफोन पर 50,000 रुपये से भी ज्यादा की छूट पाई जा सकती है, जिसके बाद यह फोन आपको iPhone 17 वाले दामों में मिल सकता है. आइए एक नजर डालते हैं कि iPhone 17 Pro में क्या खास है और इस पर भारी डिस्काउंट का फायदा कैसे उठाया जा सकता है. 

iPhone 17 Pro के स्पेसिफिकेशंस

पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुए iPhone 17 Pro में 6.3 इंच का OLED Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. ऐप्पल ने इसे अपने अब तक के सबसे एडवांस A19 Pro चिपसेट से लैस किया है. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 48MP प्राइमरी लेंस के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्रंट में सेल्फी और वीडियो के लिए 18MP का सेंटर स्टेज लेंस दिया गया है.

विजय सेल्स पर चल रहा धमाकेदार ऑफर

विजय सेल्स पर जारी ऐप्पल डेज सेल में आईफोन पर धमाकेदार छूट दी जा रही है. 11 अप्रैल से शुरू होकर 16 अप्रैल तक चलने वाली इस सेल में आईफोन को भारी छूट के साथ खरीदा जा सकता है. iPhone 17 Pro की बात करें तो 1,34,990 रुपये की शुरुआती कीमत वाला यह आईफोन केवल 1,28,190 रुपये में लिस्टेड है. सेलेक्टेड क्रेडिट कार्ड्स पर 4,000 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट भी पाया जा सकता है. असली छूट एक्सचेंज ऑफर में मिल रही है. आप iPhone 15 के बदले iPhone 17 Pro पर 45,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं. इस तरह सारी छूट को मिल लिया जाए तो यह 50,000 रुपये से ज्यादा हो जाती है.

Google Pixel 10 पर भी पाएं हजारों रुपये की छूट

iPhone 17 Pro की तरह आप गूगल के फ्लैगशिप डिवाइस Google Pixel 10 पर भी हजारों रुपये की छूट पा सकते हैं. भारत में यह डिवाइस 79,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, लेकिन अभी फ्लिपकार्ट पर 5,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के बाद 74,999 रुपये में लिस्टेड है. HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीद करने पर 4,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सचेंज ऑफर और 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है. कुल मिलाकर इस फोन पर हजारों रुपये की छूट मिल रही है. 

ये भी पढ़ें-

Android यूजर्स को नहीं रहेगी स्टोरेज की टेंशन, सिरदर्दी खत्म करने के लिए गूगल ला रही यह धांसू फीचर



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։