Self Employment

DSSSB Recruitment 2026 Notification: 641 पदों के लिए आवेदन शुरू, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक मौका

satish
By satish On October 8, 2026
2 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

DSSSB Recruitment 2026 Notification pdf: दिल्ली में सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली जिला और सत्र न्यायालयों और परिवार न्यायालयों में नई भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 641 खाली पदों को भरा जाएगा।

डीएसएसएसबी के आवेदन 4 नवंबर तक चलेंगे

डीएसएसएसबी द्वारा जारी सरकारी भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती अभियान के माध्यम से दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट, पर्सनल असिस्टेंट, जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट, प्रोसेस सर्वर और चपरासी (Peon), अर्दली या डाक चपरासी के पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से 4 नवंबर 2026 को रात 11 बजे तक चलेगी।

DSSSB Delhi District Court Vacancy 2026 Details: यहां देखें

डीएसएसएससी दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट भर्ती विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत कुल 641 रिक्तियों में से 234 पद 10वीं पास के लिए हैं। यहां देखें वैकेंसी डिटेल्स-

पद का नामपदों की संख्यासीनियर पर्सनल असिस्टेंट27प्रोसेस सर्वर92प्यून / ऑर्डरली / डाक प्यून142जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट174पर्सनल असिस्टेंट206कुल खाली पद641

DSSSB Recruitment eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती अभियान में पोस्ट के हिसाब से 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक को आवेदन करने का मौका दिया गया है। शैक्षिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग है-

Diwali Special Train 2026: दिवाली पर मिलेगा कंफर्म टिकट, रेलवे ने 10 स्पेशल ट्रेन की शुरू
  • सीनियर पर्सनल असिस्टेंट: उम्मीदवारों का ग्रेजुएट होना और शॉर्टहैंड की गति कम से कम 110 शब्द प्रति मिनट और टाइपिंग की स्पीड 40 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
  • पर्सनल असिस्टेंट: ग्रेजुएशन के साथ-साथ शॉर्टहैंड की स्पीड 100 wpm, टाइपिंग की स्पीड 40wpm और कंप्यूटर की नॉलेज होनी चाहिए।
  • जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट: आवेदकों का ग्रेजुएट होना और कंप्यूटर पर टाइपिंग की गति कम से कम 40 शब्द प्रति मिनट होना आवश्यक है।
  • प्रोसेस सर्वर: 10वीं पास और ड्राइविंग से संबंधित निर्धारित आवश्यकताओं को पूरा करना होगा।
  • चपरासी/ ऑर्डरली/ डाक चपरासी: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक या उसके बराबर की परीक्षा पास होना जरूरी है।
  • आयु सीमा: योग्य उम्मीदवारों की उम्र 01 जून 2026 को कम से कम 18 साल और अधिकतम 27 साल तक ही होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले डीएसएसएसबी भर्ती नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

DSSSB भर्ती 2026: जरूरी बातें

भर्ती करने वाली संस्थाDSSSBविज्ञापन04/2026कुल रिक्तियां641पदसीनियर पर्सनल असिस्टेंट, पर्सनल असिस्टेंट, जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट, प्रोसेस सर्वर, चपरासी, अर्दली और डाक चपरासीआवेदन शुरू6 अक्टूबर 2026, दोपहर 12 बजेअंतिम तिथि4 नवंबर 2026, रात 11:00 बजेआवेदन शुल्कINR 100आयु सीमा18 से 27 वर्षआवेदन का तरीकाऑनलाइनआधिकारिक वेबसाइटhttp://dsssb.delhi.gov.in

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिला उम्मीदवारों, SC, ST, PwBD और योग्य पूर्व-सैनिक उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान SBI e-pay के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया पद के अनुसार अलग-अलग होती है। सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और पर्सनल असिस्टेंट के उम्मीदवारों को टियर I MCQ, टियर II डिस्क्रिप्टिव एग्जाम, टियर III शॉर्टहैंड और टाइपिंग कौशल परीक्षण और टियर IV इंटरव्यू से गुजरना होगा।

जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के लिए, प्रक्रिया में टियर I MCQ, टियर II डिस्क्रिप्टिव एग्जाम, टियर III टाइपिंग टेस्ट और साक्षात्कार शामिल हैं। प्रोसेस सर्वर के उम्मीदवार लिखित परीक्षा, क्वालीफाइंग ड्राइविंग टेस्ट और इंटरव्यू में शामिल होंगे। पियन, ऑर्डरली और डाक पियन के उम्मीदवारों को निर्धारित लिखित परीक्षा और उसके बाद साक्षात्कार से गुजरना होगा।

ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?

  • उम्मीदवार 6 अक्टूबर, 2026 से DSSSB ऑनलाइन आवेदन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
  • योग्य उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करना होगा।
  • विज्ञापन संख्या 04/2026 का चयन करना होगा।
  • संबंधित पद कोड चुनना होगा।
  • मांगी गई जरूरी डिटेल्स के साथ एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स और फोटोज अपलोड करनी होंगी।
  • लागू शुल्क का भुगतान करना होगा और फॉर्म जमा करना होगा।

कितनी मिलेगी सैलरी?

पद का नामपे लेवलशुरुआती बेसिक सैलरीइन-हैंड सैलरी (अनुमानित)सीनियर पर्सनल असिस्टेंटलेवल 10₹56,100₹90,000-₹98,000पर्सनल असिस्टेंटलेवल 7₹44,900₹74,000-₹80,000जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंटलेवल 5₹29,200₹49,000-₹54,000प्रोसेस सर्वरलेवल 4₹25,500₹43,000-₹48,000चपरासी/ अर्दली/ डाक चपरासीलेवल 3₹21,700₹37,000-₹41000

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आगे के लिए जमा किए गए आवेदन की एक कॉपी का प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें। फॉर्म जमा करने से पहले अधिसूचना को ठीक से देखना न भूलें। अधिक जानकारी के लिए डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
satish

satish

### Satish Kumar – Biographical Info Satish Kumar is a content writer and digital information publisher focused on government schemes, government jobs, exam results, scholarships, and other important public-service updates in India. He aims to provide readers with simple, useful, and easy-to-understand information about the latest government initiatives and online services. He is from Uttar Pradesh and has completed his graduation. Through his work in digital publishing, Satish Kumar shares informative articles to help readers understand eligibility criteria, application processes, benefits, required documents, status-check procedures, and other important details related to government schemes and services. His primary focus is on presenting information in a clear and reader-friendly manner so that people can easily find the information they need online.

1 thought on “DSSSB Recruitment 2026 Notification: 641 पदों के लिए आवेदन शुरू, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक मौका”

Comments are closed.