PM Kisan

Farmer Registry ID Bihar: दरभंगा में किसानों के रजिस्ट्रेशन के लिए लगेंगे विशेष कैंप

satish
By satish On October 15, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

दरभंगा। पीएम किसान सम्मान निधि सहित कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन आइडी बनना महत्वपूर्ण है। ऐसे में कोई भी पात्र किसान पंजीकरण से वंचित न रहे, इसके लिए प्रशासन ने कवायद तेज करने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कृषि विभाग के कर्मियों को Farmer Registry ID निर्माण का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने को कहा है। उन्होंने विशेष कैंप लगाकर किसानों का पंजीकरण कराने और उन्हें इसकी प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।

पंजीकरण में तेजी लाने के लिए लगेंगे विशेष कैंप

बुधवार को हनुमाननगर प्रखंड कार्यालय में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्रेशन आइडी निर्माण और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को निर्धारित लक्ष्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।

कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मियों से कहा कि प्रखंड के सभी पात्र किसानों की Farmer Registry ID बनवाना सुनिश्चित करें। इसके लिए विशेष कैंप लगाएं और किसानों को पंजीकरण के महत्व की जानकारी दें।

पीएम किसान सम्मान निधि के लाभ पर जोर

फार्मर रजिस्ट्रेशन आइडी का उद्देश्य किसानों का पंजीकरण कर कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया को सुगम बनाना है। पीएम किसान सम्मान निधि समेत विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने में पात्र किसानों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए पंजीकरण कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि किसानों को आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी देकर उनका पंजीकरण कराएं, ताकि कोई पात्र लाभुक छूटने न पाए।

सूर्य घर योजना का भी होगा प्रचार-प्रसार

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अभियंताओं को व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया। अधिक से अधिक पात्र परिवारों को चिह्नित कर आवेदन कराने और इच्छुक उपभोक्ताओं को प्रक्रिया में सहयोग देने को कहा।

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी डा. सिद्धार्थ, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, उप परियोजना निदेशक आत्मा मोना ऋचा सहित कृषि एवं विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
satish

satish

### Satish Kumar – Biographical Info Satish Kumar is a content writer and digital information publisher focused on government schemes, government jobs, exam results, scholarships, and other important public-service updates in India. He aims to provide readers with simple, useful, and easy-to-understand information about the latest government initiatives and online services. He is from Uttar Pradesh and has completed his graduation. Through his work in digital publishing, Satish Kumar shares informative articles to help readers understand eligibility criteria, application processes, benefits, required documents, status-check procedures, and other important details related to government schemes and services. His primary focus is on presenting information in a clear and reader-friendly manner so that people can easily find the information they need online.