सरेनी, रायबरेली। बीती रात करीब बारह बजे गेगासो पुल की फतेहपुर जिले की सीमा स्थित असनी पुलिस चौकी के पास एक ट्रक चालक ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दिया। इससे दोनों ट्रकों के चालक साधारण रूप से जख्मी हो गए, लेकिन ट्रकों के तिरछा हो जाने से भयंकर जाम लग गया। आलम यह है कि रायबरेली के दो सडका व फतेहपुर के सात मील तक वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई है। दोनों जनपदों की पुलिस जाम खुलवाने के लिए पसीना बहा रही है लेकिन समाचार लिखे जाने तक हाइड्रा नहीं पहुंचा है।
एक ड्राइवर ने फोन पर बताया कि रात बारह बजे से वह जाम में फंसा है। बीती रात करीब बारह बजे फतेहपुर जिले की असनेी चौकी के पास गेगासो पुल पर एक ट्रक चालक ने दूसरे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दिया इससे दोनों ट्रकों के चालक मामूली रूप से जख्मी हो गए लेकिन टक्कर से ट्रक तिरछे खड़े हो गए इससे जाम लग गया । राहगीरो केी सूचना पर असनेी पुलिस व गेगासो पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके । प्रत्यक्ष दर्शनों ने बताया कि जब तक हाइड्रा से ट्रक नहीं हटाए जाएंगे तब तक जाम नहीं खुल सकता है ।
इससे दोनों ओर ट्रकों व चार पहिया वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई है। इस संबंध में कोतवाल विंध्य विनय रावत ने बताया कि फतेहपुर सीमा में ट्रक लड़े हैं हाइड्रा आ गया है कुछ देर में रास्ता खुल जाएगा और आवागमन शुरू हो जाएगा