Student Scholarship

PM-USP CSSS Scholarship 2026: कॉलेज में पढ़ाई के लिए मिल रही ₹20000 तक स्काॅलरशिप, ये छात्र कर सकते हैं आवेदन

satish
By satish On October 11, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

PM-USP CSSS Scholarship 2026 : प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन (PM-USP) सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप 12वीं पास वालों के लिए है। यह देश में कॉलेज और यूनिवर्सिटी छात्रों के लिए शिक्षा मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे सबसे बड़े स्कॉलरशिप प्रोग्राम में से एक है। यह स्कॉलरशिप उन छात्रों की मदद के लिए शुरू की गई थी जो अपनी 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में 80वें परसेंटाइल से ज्यादा अंक लाते हैं और फिर किसी रेगुलर कॉलेज या यूनिवर्सिटी कोर्स में अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखते हैं। 2026-27 एकेडमिक ईयर के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर रिन्यूअल विंडो ओपन हो गई है। यहां पूरी जानकारी दी जा रही है।

मेधावी छात्रों के लिए है यह स्काॅलरशिप

प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन (PM-USP) योजना के तहत कॉलेज और यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की केंद्रीय क्षेत्र की योजना (CSSS) मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा के दौरान आर्थिक सहायता देती है। शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित इस योजना का उद्देश्य योग्य छात्रों की मदद करना है। इसका फायदा निर्धारित पात्रता और मेरिट के आधार पर मिलता है।

पहले 12,000 रुपये और 20,000 रुपये मिलती है स्काॅलरशिप

PM-USP CSSS के आधिकारिक दिशानिर्देशों के अनुसार, सामान्य डिग्री कोर्स के शुरुआती तीन साल में छात्रों को 12,000 रुपये सालाना मिलते हैं। बाद में प्रोफेशनल कोर्स के चौथे और 5वें साल में स्कॉलरशिप की राशि बढ़कर 20,000 रुपये सालाना हो जाती है। यह राशि सभी छात्रों को एक समान नहीं मिलती, बल्कि कोर्स की अवधि और नियमों पर निर्भर करती है।

कोर्स और पढ़ाई का सालस्काॅलरशिप की राशिUG कोर्स के शुरुआती 3 साल (BSc, BCom, बीटेक और मेडिकल कोर्स)12,000 रुपये सालानाअंडरग्रेजुएट चौथा और पांचवां साल (इंटीग्रेटेड या 5 साल के कोर्स)20,000 रुपये सालानापोस्टग्रेजुएट कोर्सेस20,000 रुपये सालाना

ये छात्र PM USP CSSS स्कॉलरशिप के लिए कर सकते हैं अप्लाई

जिन छात्रों को पिछले साल PM-USP CSSS स्कॉलरशिप के लिए चुना गया था, वे इसे अगले एकेडमिक ईयर के लिए तभी रिन्यू करवा सकते हैं। छात्र को बिना किसी गैप ईयर के वही रेगुलर, फुल-टाइम कॉलेज या यूनिवर्सिटी कोर्स करना जारी रखना होगा।

  • पिछली सालाना या सेमेस्टर परीक्षा कम से कम 50% अंकों के साथ पास करनी होगी।
  • छात्र की अटेंडेंस पूरी होनी चाहिए (आमतौर पर लगभग 75%) और इसकी पुष्टि कॉलेज या यूनिवर्सिटी द्वारा की जाती है।
  • यह स्कॉलरशिप सिर्फ उन छात्रों के लिए है जिन्हें उसी कोर्स के लिए केंद्र सरकार की कोई दूसरी स्कॉलरशिप या फीस रिइम्बर्समेंट नहीं मिल रहा है।

छात्रों को इसका ध्यान रखना होगा कि इसके लिए परिवार की आय की शर्त लागू होती है और नए आवेदन के समय जमा किया गया आय प्रमाण पत्र वैलिड और तय सीमा के अंदर होना चाहिए। रिन्यूअल अपने आप नहीं होता है। जिन छात्रों ने आसानी से परीक्षा पास कर ली है, उन्हें भी हर साल डेडलाइन से पहले लॉग इन करके दोबारा आवेदन करना होगा।

स्कॉलरशिप रिन्यूअल में आवेदन की आखिरी तारीख

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल अभी 2026-27 सेशन के लिए PM-USP CSSS रिन्यूअल एप्लीकेशन लिए जा रहे हैं और स्टूडेंट्स के पास अपना ऑनलाइन सबमिशन पूरा करने के लिए 31 अक्टूबर 2026 तक का समय है। स्टूडेंट-लेवल की डेडलाइन के बाद, इंस्टीट्यूट को एप्लीकेशन वेरिफाई करने के लिए समय मिलता है और इंस्टीट्यूट लेवल पर वेरिफिकेशन प्रोसेस 15 नवंबर 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
satish

satish

### Satish Kumar – Biographical Info Satish Kumar is a content writer and digital information publisher focused on government schemes, government jobs, exam results, scholarships, and other important public-service updates in India. He aims to provide readers with simple, useful, and easy-to-understand information about the latest government initiatives and online services. He is from Uttar Pradesh and has completed his graduation. Through his work in digital publishing, Satish Kumar shares informative articles to help readers understand eligibility criteria, application processes, benefits, required documents, status-check procedures, and other important details related to government schemes and services. His primary focus is on presenting information in a clear and reader-friendly manner so that people can easily find the information they need online.