Self Employment

NEET UG Counselling 2026: नीट काउंसलिंग राउंड-3 में MBBS सीट नहीं मिली तो क्या करें? ऐसे मिलेगा दाखिले का मौका

satish
By satish On October 11, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

MCC NEET UG Counselling 2026 Medical Admission: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के राउंड-3 के रिजल्ट को घोषित करने वाली है। कैंडिडेट्स सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in से PDF फाॅर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। शेड्यूल के अनुसार, अलाॅटमेंट रिजल्ट की तारीख 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट होगी, उन्हें अपना सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होगा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन प्रोसेस के लिए 1 से 9 अक्टूबर 2026 के बीच कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। ऐसे में यह समझना भी जरूरी है कि अगर राउंड-3 में MBBS सीट नहीं मिली तो क्या होगा और मेडिकल दाखिला का सपना कैसे पूरा होगा। आइए जानते हैं विस्तार से।

NEET UG 2026 राउंड 3 अलॉटमेंट रिजल्ट और रिपोर्टिंग

MCC के अनुसार, जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट की जाएगी, उन्हें अपना सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होगा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन प्रोसेस के लिए 1 से 9 अक्टूबर 2026 के बीच अपने कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। इसके बाद उनकी मेडिकल सीट पक्की हो जाएगी।

नीट काउंसलिंग 2026 राउंड-3 में सीट नहीं मिली तो क्या होगा?

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, राउंड-3 के बाद स्ट्रे वैकेंसी राउंड आयोजित किया जाएगा, जिसमें पात्र उम्मीदवार खाली सीटों के लिए शामिल हो सकते हैं।

  • नीट काउंसलिंग के राउंड-3 में सीट नहीं मिलने वाले उम्मीदवारों के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड एक और अवसर हो सकता है।
  • इस राउंड में पिछले चरणों के बाद खाली रह गई MBBS और BDS एडमिशन के लिए काउंसलिंग की जाती है।
  • हालांकि, इसमें सभी उम्मीदवारों को खुद शामिल होने का मौका नहीं मिलता। उम्मीदवारों को MCC की ओर से योग्यता शर्तों को पूरा करना होता है।

कैंडिडेट्स को यह भी ध्यान रखना होगा कि MCC की काउंसलिंग के अलावा राज्यों की अपनी नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया होती है। राज्य कोटे की सीटों के लिए संबंधित राज्य की काउंसलिंग अथाॅरिटी की वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन देखना जरूरी है। जिन छात्रों को ऑल इंडिया कोटे (AIQ) से सीट नहीं मिली है तो वह अपनी पात्रता के अनुसार राज्य काउंसलिंग में उपलब्ध अवसरों की जानकारी ले सकते हैं।

स्ट्रे वैकेंसी राउंड से मिलेगा दाखिला, 12 से 14 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन

MCC के 2026 के काउंसलिंग कार्यक्रम के मुताबिक, स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन 12 से 14 अक्टूबर 2026 तक होंगे। वहीं, चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 12 से 15 अक्टूबर तक चलेगी। इस राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 17 अक्टूबर को जारी किया जाना है। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित होगी तो उन्हें 19 से 26 अक्टूबर के बीच संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। हालांकि, छात्रों को किसी भी प्रक्रिया से पहले MCC की वेबसाइट पर जारी शेड्यूल जरूर चेक करना चाहिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
satish

satish

### Satish Kumar – Biographical Info Satish Kumar is a content writer and digital information publisher focused on government schemes, government jobs, exam results, scholarships, and other important public-service updates in India. He aims to provide readers with simple, useful, and easy-to-understand information about the latest government initiatives and online services. He is from Uttar Pradesh and has completed his graduation. Through his work in digital publishing, Satish Kumar shares informative articles to help readers understand eligibility criteria, application processes, benefits, required documents, status-check procedures, and other important details related to government schemes and services. His primary focus is on presenting information in a clear and reader-friendly manner so that people can easily find the information they need online.